खरसावां में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल
प्रतियोगिता संर्पन्न, अंडर 17 बालिका में खरसावां कस्तृरबॉ और अंडर
15 बालक में आदर्श मध्य विधालय खरसावां बना चैंपियन
kharsawan खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संपन्न हो गई। प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में 15 बालक में आदर्श मध्य विधालय खरसावां और अंडर 17 बालिका में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खरसावां की टीम फाइनल ने जीत हासिल कर जिला के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आज खेले गए फाइनल के अंडर 15 वर्ष बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर को 1-0 से पराजित कर आदर्श मध्य विधालय खरसावां की टीम चैम्पियन बना।

जबकि 17 वर्ष बालिका वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोजोकुडमा को ट्राई ब्रेकर में 3-2 से पराजित कर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खरसावां की टीम को चैपियन बनी। इसके पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी एव ंविधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। साथ ही विजेता, उपविजेता टीमों को कप देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए श्री माझी ने कहा कि सरायकेला खरसावां जिला का खेल में स्वर्णिम इतिहास रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने गौरवमई इतिहास को कायम रखने की अपील की। उन्होने कहा कि खेलो को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनान चाहिए। क्योकि इससे उनके व्यक्तिव्त का विकास होता है। व्यक्ति के अपनी व्यस्त दिनचर्या से खेलो के लिए समय जरूर निकालने चाहिए। प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में काफी टिमों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां बीडीओ प्रधान माझी, ंविधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव, बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, प्रियरंजन महतो, सीआरपी सरोज कुमार मिश्रा, वैधनाथ मालाकार, आलोक कुमार, सुधाकर सोरेन, प्रधान हेम्ब्रम आदि उपास्थित थे।
