खरसावां में मनरेगा अतर्गत विर्तीय वर्ष 2023-2024 एवं
2024-25 का सामाजिक अंकेक्षण के तहत हुई प्रखंड स्तरीय
जनसुनवाई, 69 मामले का निष्पादन, 1 मामला जिला आग्रसर
kharsawan खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार मंगलवार को मनरेगा अंतर्गत विर्तीय वर्ष 2023-2024 एवं 2024-25 का सामाजिक अंकेक्षण के (विर्तीय वर्ष 2025-26) के तहत संचालित मनरेगा की योजनाओं को लेकर प्रखंडस्तरीय जनसुनवाई शुरू हुई। प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, जिला प्रशिक्षण कोडिनेटर बंसत कुमार साहु, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा एवं सावित्री बानरा, मनरेगा लोकपाल संतोष कुमार राय, महिला स्वंय सहायता समूह सदस्य सबिता महतो एवं ग्राम प्रधान दुर्योधन प्रधान सहित सात सदस्यीय ज्यूरी टीम की ओर से सभी पंचायतों में सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई की गई।

जनसुनवाई के दौरान गड़बड़ियों का खुलासा हो रहा है। सरकारी नियमों के अनुसार जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जा रही है। प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में प्रखंड के 13 पंचायतों में किए गए सोशल ऑडिट तथा पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान सामने आए मामलों पर सुनवाई पूरी कर ली गयी है। पंचायत स्तर से कुल 70 मुद्दे प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई के लिए अग्रसारित किए गए थे। जिसमें से 69 मामले का निष्पादन कर दिया गया। वही एक मामला जिला स्तरीय जनसुनवाई के लिए आग्रसर किया गया है। इस दौरान 4200 रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जबकि 19002 रुपए की रिकवरी का निर्णय लिया गया है। सोशल आडिट (सामाजिक अंकेक्षण) का मु़ख्य उद्देश्य योजना में जन सहभागिता, पारदर्शिता व जवाबदेही तय करना है। मसलन मनरेगा में गांव में ही अकुशल श्रमिकों को सौ दिन का काम से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करना है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, जिला प्रशिक्षण कोडिनेटर बंसत कुमार साहु, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा एवं सावित्री बानरा, मनरेगा लोकपाल संतोष कुमार राय, महिला स्वंय सहायता समूह सदस्य सबिता महतो एवं ग्राम प्रधान दुर्योधन प्रधान, मनोज सोय आदि उपस्थित थे।
