कुचाई में लगा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला-2025
स्टॉल में दूर दराज से आये 508 लोगों ने करायी स्वास्थ जांच,
स्वास्थ्य का लाभ जन-जन तक पहुंचाना उदेश्य-प्रमुख
kharsawan झारखंड सरकार के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के तहत कुचाई सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के द्वारा बिरसा स्टेडियम कुचाई में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला-2025 का आयोजन किया गया। यहां स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी लोगों को दी गई। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुचाई प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव एवं व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुजीत मुर्मू आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस शिविर में विभिन्न गांवो से पहुचे 508 लोगों की स्वास्थ जांच की गई। साथ निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। मौके पर श्रीमति देवी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है। अच्छा स्वास्थ हमारी सबसे बड़ी संपर्ति है। इसलिए इसे बचा कर रखना बहुत ही आवश्यकता है। सरकार स्वास्थ के प्रति बहुत ही गंभीर है और धरातल पर योजनाओं एवं सुविधाओ को उतारने का कार्य कर रही है। सरकार गंभीर बीमा एवं असाध्याय बीमारियों के लिए भी अलग से सुविधा दे रही है। उन्होने कहा कि सरकार स्वास्थ सुविधाएं धरातल पर पहुचा रही है। वही श्री सिंहदेव ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति हम सभी को सजग रहना चाहिए। सतर्कता हमें निरोग काया प्रदान करती है। समाज का हर व्यक्ति जब स्वस्थ होगा तभी देश में खुशहाली आयेगी। यही कारण है कि सरकार सभी के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है और चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर बनाने का लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही सभी ने स्वास्थ्य मेले में लगे विभिन्न स्टॉल का अवलोकन कर जानकारी लीं। इस दौरान उपस्थित लाभुकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई एवं दवा उपलब्ध कराया गया। जिसमें स्वास्थ्य जांच के दौरान शिशु रोग, किशोरी स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य, नेत्र रोग, दंत रोग, टीबी, कुष्ठ, मलेरिया, डायबिटीज, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग आदि विभिन्न रोगों की जांच की गई। विशेषकर इस मेले में एलिपैथिक, होमियोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं योग से संबंधित स्टॉल के अलावे विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। वही स्वास्थ विभाग की ओर से मरीजो में किट का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कुचाई प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव एवं व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुजीत मुर्मू, डॉ माध्ुरी हेम्ब्रम, डॉ सुशील महतो, डॉ पूजा संमता, डॉ शुभंकर दास, डॉ सुनीता माडी आदि स्वास्थकर्ती उपस्थित थे।
March 7, 2026 11: 11 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
