खरसावां में भाजपायों ने मनाया धरती आबा वीर बिरसा मुंडा का शहादत दिवस, उनके चित्र में बारी-बारी से दी श्रद्वाजंलि, बिरसा मुंडा का झारखंड के आदिवासियों के उत्थान में बड़ा योगदान-लाल सिह सोय
Kharsawan खरसावां विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 125 वीं शहादत दिवस मनाई गई। भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के चित्र पर बारी बारी से श्रद्वाजंलि दी। साथ उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संक्लप लिया। इस दौरान भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष लाल सिंह सोय ने कहा कि
बिरसा मुंडा का स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के अलावा झारखंड के आदिवासियों के उत्थान में भी बड़ा योगदान है। उन्होंने अकेले दम पर अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था। कहा जाता है कि भगवान बिरसा उस वक्त ऐसे अकेले आदिवासी नेता थे जिन्होंने अंग्रेजों की नीतियों को अच्छी तरह से पहचान लिया था। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य को नई दिशा और दशा प्रदान करने वाले जननायक धरती भगवान बिरसा मुंडा झारखंडवासियों के दिलों में सदैव अविस्मरणीय रहेगे। झारखंड को अब नेता की नही, बल्कि भगवान बिरसा की तरह निर्माता की जरूरत है। इस दौरान बिरसा मुंडा को श्रद्वाजंलि देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष लाल सिंह सोय, भाजपा जिला मंत्री विश्वजीत प्रधान, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य दुर्योधन प्रमाणिक, लादूराम हेंब्रम, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कांडे सुमरूई, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयचंद महतो, विषकंठ प्रधान, बन बिहारी राय जुझार मांझी आदि उपस्थित थे।
March 8, 2026 3: 26 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
