तिरुलडीह के बड़ालापांग मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बाइक चालक की मौत,
Ichagarh ईचागढ़: तिरुलडीह थाना क्षेत्र के बड़ालापांग मोड़ के पास शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बाग़मुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुडीह गांव निवासी करीब 35 वर्षीय राजेश महतो की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राजेश महतो अपने ससुराल तिरुलडीह थाना क्षेत्र के दारूदा गांव आए हुए थे
शुक्रवार को वे अपने साले सीमंत महतो की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (वाहन संख्या JH 22F 5551) लेकर बड़ालापांग गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह में शामिल होकर दारूदा गांव लौटते समय बड़ालापांग मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही तिरुलडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की तहकीकात करने और कागजी प्रकिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे से मृतक के परिवार में शोक की लहर है। बताया जा रहा है की मृतक राजेश महतो का तीन बच्चा है।
