खरसावां में हेरा पंचमी पर भंजन संध्या का आयोजन,
संगीतकारों ने प्रभु जगन्नाथ, महादेव, मां तारिणी आदि की
भव्य भजन प्रस्तुती देकर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,
kharsawan खरसावां के काली मंदिर परिसर पर हेरा पंचमी के अवसर पर प्रभु कृपा कल्चरल अकेडमी भुवनेश्वर ओडिशा के संगीतकारों ने प्रभु जगन्नाथ, महादेव, मां तारिणी आदि कि भव्य भजन की प्रस्तुती देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कृपा कल्चरल अकेडमी के अध्यापक लक्ष्मीधर बारिक ग्रुप के सरत चंद्र, सीता रानी, सीमा कुमारी आदि संगीतकारों ने अपने स्वरों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए झुमाया। जिसमें संगीतकारों ने प्रभु जगन्नाथ, महादेव, मां तारिणी आदि की भजन प्रस्तुत किए। सर्व प्रथम संगीतकार ने भगवान गणेश की मंत्रोच्चार वक्रतुंड महाकाव्य सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नम गुरु देव… का आराधना करते हुए भजन प्रस्तुत किए। सर्वप्रथम भगवान गणेश जी की आयो रे गणपति आयो रे लायो रे रिद्धि सिद्धि लायो रे…. प्रस्तुत की गई। इसके अलावे शक्ति मां दुर्गा को याद करते हुए चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है… प्रस्तुत किया। चंचल ने मैंने बाबा को बुलाया है वह आता होगा…, वहीं संगीतकार पूजा ने मो कला चांदो थे…, माधव है माधव…, वहीं एक अन्य संगीतकार ने निश्व करें है मोते विश्व बिहारी… प्रस्तुत किया। जबकि संगीतकार नैना ने कैरी कैरी सुना दुवो मो सजनी कैरी कैरी सुना दुवो… , कालिया मोह देहे बोलिदे तो देहे कला…, कला ठाकुरो मो कला ठाकुरो कला ठाकुरो मो कला ठाकुरो बांधिवी तो पांई पादे घूंघूरो पादे घूंघूरो…, आर थे कालिया दे धरा…हर हर शंभू शंभू…जैसे भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को झुमने के लिए मजबूर किया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। वहीं श्रोता भी डटे रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे इस दौरान कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक टस से मस नहीं हुए। कार्यक्रम के अंत तक डटे रहे। संचालन झारखंड सरकार द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से नंदू पांडे, विप्लव पानी, गोवर्धन राउत, सुमन सथवा, सपन मालाकार, सहित कोई स्थानीय लोगों उपस्थित थे।
March 7, 2026 10: 28 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
