खरसावां में आयुष चिकित्सा पद्धति के लाभों को बढ़ावा
देने और लोगों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए लगा आयुष
कैंप, 101 मरीजो के स्वास्थ जांच कर दी दवाईया,
kharsawan खरसावां पंचायत सचिवालय में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार के द्वारा आयुष चिकित्सा पद्धति का लाभ एवं उससे होने वाले फायदों के विषय में जानकारी व्यापक रूप में आम जनों तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक दिवसीय आयुष कैंप का आयोजन किया गया। इस आयुष कैंप का विधिवत उदघाटन खरसावां मुखिया सुनिता तापे एवं पंचायत सचिव दीपक उरावं ने किया। इस दौरान आयुष कैंप में उपस्थित आयुष चिकित्सक डॉ डिम्पल कुंकल, डॉ जया कुमारी, डॉ दीपक मेहता एवं डॉ धीरेन्द्र कुमार के द्वारा खरसावां के विभिन्न गांवो से पहुचे 101 मरीजो के स्वास्थ परामर्श के साथ स्वास्थ जांच कर दवाईया दी गई। मौके पर डॉ डिम्पल कुंकल ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है, जिसमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है। यह पद्धति बीमारियों के इलाज के साथ-साथ स्वास्थ्य को बनाए रखने और रोगों की रोकथाम पर भी जोर देती है। उन्होने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति के लाभों को बढ़ावा देने और लोगों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए, एक आयुष कैंप लगाया गया है। इस कैंप में, मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गई। इस प्रकार, यह कैंप लोगों को आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी और योग जैसी चिकित्सा पद्धतियों से परिचित कराने और उनका लाभ उठाने में मदद करता है। इस दौरान वार्ड सदस्य मो मेराज आदि उपस्थित थे।
March 8, 2026 2: 10 am
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
