कुकड़ू में प्रखंड स्तरीय स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
Kukdu कुकड़ु: शुक्रवार को कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय विश्व महामारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कुकड़ू प्रखंड की बीडीओ राजश्री ललिता बाखला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, आंगनबाड़ी सेविकाएं, स्वास्थ्य सहियाएं और प्रखंड क्षेत्र की किशोरियां उपस्थित थीं। कार्यक्रम में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान हीमोग्लोबिन की जांच की गई और आयरन टेबलेट का वितरण भी किया गया। साथ ही, निजी स्वच्छता और आयरन युक्त भोजन लेने की सलाह दी गई। प्रखंड स्तरीय इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं में मासिक धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था। किशोरियों को प्रोत्साहित करने, स्वच्छता से संबंधित उचित जानकारी देने, रोल मॉडल किशोरियों को चिह्नित कर सम्मानित करने और किशोरी किट वितरित करने जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका मीनाक्षी पांडेय, आकांक्षी प्रखंड कॉर्डिनेटर सागर कुमार, डॉ. प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे।
March 7, 2026 7: 11 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
