कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र रूगुडीह, मुरूमडीह, मंदुडीह, मराडीह
एवं सिलायजारा मे अफीम खेती के विरुद्ध चला जागरूकता अभियान,
अफीम की खेती का दुष्परिणाम एवं कानूनी की दी जानकारी,
kharsawan
सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निदेशानुसार कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के रूगुडीह, मुरूमडीह, मंदुडीह, मराडीह एवं सिलायजारा में अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही अफीम की खेती के दुष्परिणाम एवं कानूनी की जानकारी दी। पुलिस के द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों समझाया गया कि अफीम एवं पोस्ता की खेती ना करें। इससे काफी नुकसान होता है। कानून में इसकी कड़ी सजा का प्रावधान है। अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान चलाने व कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई। वहीं ग्रामीणों को वैकल्पिक कृषि को अपनाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे लोग अफीम की खेती नहीं करेंगे। इस अभियान में पुलिस पदाधिकारी पुलिस के जवान एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
March 7, 2026 10: 11 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
