खरसावां के गोपालपुर गांव मे पारंपरिक विधि
विधान के तहत हुई वार्षिक वनभोजनी पूजा, ग्रामीणों ने
पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना
kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत गोपालपुर गांव में प्रतिवर्ष की भातिं इस वर्ष भी पारंपरिक विधि विधान के तहत वार्षिक वनभोजनी पूजा का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना का शुभारंभ विधि विधान के तहत ग्राम देवरी लक्ष्मी नारायण महतो के द्वारा किया गया। इस दौरान समस्त श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की गई। गांव में पारंपरिक पूजा-अर्चना ग्रामीणों के सहयोग से करते आ रहे है। वहीं श्रद्धालुओं ने अपनी अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मुर्गे, बकरे की बलि दी गई। वहीं श्रद्धालुओं ने गाय, बैल, भैंस, बकरी आज ही बढ़ाने की मनोकामना करते हुए गराम ठाकुर, धराम देवता, मां पाऊडी, औंर बन कुमारी मां से प्रार्थना की गई। मान्यता है कि बन कुमारी मां के आर्शीवाद से जंगल झाड से हिसक पशुओं से सुरक्षित रहते है। इस पूजा अर्चना के सफल आयोजन में मुख्य रूप से बुधबिहारी महतो, जगन्नाथ महतो, दशरथ महतो, कृष्ण चन्द्र महतो, मुकेश महतो आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।
March 7, 2026 8: 01 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
