महाविद्यालयों में इंटर की पढ़ाई बंद करने के खिलाफ चांडिल में एआईडीएसओ का विरोध
Ichagarh ईचागढ़ ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन की सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी ने महाविद्यालयों में इंटर की पढ़ाई को पूर्णतः बंद करने के फैसले के खिलाफ विरोध जताया है। बुधवार को सिंहभूम कॉलेज, चांडिल में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसके बाद चांडिल चौक बाजार में राज्य और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। एआईडीएसओ के सरायकेला जिला सचिव विशेश्वर महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ रही है, लेकिन नए शिक्षण संस्थानों का निर्माण और शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो रही। कई जिलों में इंटर की सीटें छात्रों की संख्या के अनुपात में अपर्याप्त हैं, जिससे विशेषकर ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों के छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मेधावी विद्यालयों में भी आधारभूत संरचनाओं और शिक्षकों की कमी है। विशेश्वर महतो ने राज्यपाल के उस पत्र पर सवाल उठाया, जिसमें विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालयों में इंटर नामांकन पर रोक लगाने और स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया गया है। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण करार देते हुए कहा कि यह फैसला छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार को चाहिए कि इंटर की सीटें बढ़ाई जाएं, विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति हो, आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाए, और कॉलेज कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित हो। एआईडीएसओ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो संगठन क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन तेज करेगा। नुक्कड़ सभा और पुतला दहन में जिला सचिव प्रभात कुमार महतो, कॉलेज कमिटी सचिव राजा प्रमाणिक, समीर कुमार महतो, प्रदीप मुर्मू, पूजा, किसान, शिवानी, संगीता, छुटु, रोहित सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इसकी जानकारी एआईडीएसओ सरायकेला-खरसावां के जिला कार्यालय सचिव युधिष्ठिर प्रमाणिक ने दिया।
March 7, 2026 8: 53 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
