चांडिल मे ई-कल्याण छात्रवृत्ति भुगतान में देरी को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा,
Chandil चांडिल के सिंहभूम कॉलेज चांडिल के छात्रों ने सत्र 2024-25 में ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना के तहत मिलने वाली राशि में हो रही अनियमितता को लेकर शुक्रवार को जिला कल्याण पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन की कॉलेज कमेटी के तत्वावधान में सौंपा गया। कॉलेज कमेटी के कोषाध्यक्ष समीर कुमार महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि कई छात्रों को अब तक छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि एसटी और एससी वर्ग के कुछ छात्रों को लगभग तीन-चार महीने पहले ही छात्रवृत्ति की राशि उनके बैंक खातों में प्राप्त हो गई थी। लेकिन अभी तक ओबीसी वर्ग के छात्रों को यह राशि नहीं मिली है, जिससे उनकी पढ़ाई में आर्थिक अड़चन उत्पन्न हो रही है। इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए कॉलेज प्राचार्य की अनुपस्थिति में कॉलेज इंचार्ज जेके सिंह को यह ज्ञापन सौंपा गया, ताकि छात्रों को जल्द से जल्द छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान कॉलेज कमेटी के सचिव राजा प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष समीर महतो, सदस्य सत्यजीत प्रमाणिक, मृत्युंजय महतो, अमृत सहित अन्य साथी उपस्थित थे।
March 7, 2026 7: 55 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
