महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
खरसावां से एक दर्जन भक्त प्रयागराज के लिए रवाना,
kharsawan प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान के लिए देश भर से श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह खरसावां के विभिन्न गंाव से लगभग एक दर्जन श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र स्नान के लिए प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं का यह जत्था सडक मार्ग के द्वारा महाकुंभ पहुंचेगा। महाकुंभ जाने के पूर्व सभी श्रद्धालु एकत्रित हुए और जय श्री राम सहित विभिन्न प्रकार के भक्तिमय नारे लगाये। महाकुंभ में स्नान को लेकर हिंदू धर्म में विशेष मान्यताएं हैं। माना जाता है कि कुंभ स्नान से न केवल सभी पाप धुल जाते हैं, बल्कि मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। यही कारण है कि देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु महाकुंभमें स्नान करने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। ,खरसावां के श्रद्धालुओं में पवित्र स्नान को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जत्था में शामिल श्रद्धालु ने कहा कि खरसावां से लगभग एक दर्जन श्रद्धालुओं का जत्था महाकुंभ के लिए प्रस्थान किया है। यह यात्रा पांच दिनों की होगी। पांच दिनों में श्रद्धालु विंध्यवासिनी कालीखोह, अष्टभुजा मंदिर, प्रयाग राज संगम, चित्रकूट, यमुना सेतु आदि का दर्शन करेंगे। जत्था में चांद चौहान, हेमंत मंडल, कंचन चौहान, गजेन्द्र नाथ चौहान, सपन मंडल, केशव प्रधान, त्रिलोचन आदित्य, राजेंद्र नाथ चौहान, विश्वजीत सथपथी, जयशंकर चौहान, सोना सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे।
March 7, 2026 9: 38 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
