कुचाई में पांच दिवसीय नुक्कड़ नाटक अभियान संर्पन्न,
बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, नशा मुक्त विषयों पर
के दुष्प्रभाव पर ग्रामीणों का जागरूक करना उदेश्य,
kuchai कुचाई स्वयं प्रोजेक्ट द्वारा चलाए जा रहे पांच दिवसीय नुक्कड़ नाटक अभियान सर्पन्न हो गई। सोमवार को कुचाई प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम की उपस्थिति में संर्पन्न हुई। इससे पहले कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र सरेंगदा, डोरो, धातकीडीह में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, नशा मुिक्त, स्कूल ड्रॉप आउट आदि विषयों से रू-ब-रू कराया गया। साथ ही उसके दुष्प्रभाव के बारे ग्रामीणों को जागरूक किया गया। नशा व्यक्ति की जिंदगी को पूरी तरह बर्बाद कर देता है। नशे से सिर्फ नशा करने वाला ही प्रभावित नहीं होता, बल्कि पूरा परिवार इसके संताप की चपेट में आ जाता है। नौजवान पीढ़ी गलत संगत में पड़कर शौकिया तौर पर नशा करते हैं। जबकि कई लोग गरीबी, बेरोजगारी, घरेलू क्लेश से दुखी होकर नशे का सहारा लेने लगते है। साथ ही बच्चों को स्कूल से जोड़ना एवं जरूरतमंद बच्चों ओर उनके परिवार को सरकारी योजनों से जोड़कर उनको सशक्त बनाना, जिससे बच्चो को विकास और सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके। बीडीओ ने बच्चों द्वारा किए गए नुक्कड़ नाटक देखने के बाद स्वयं प्रोजेक्ट के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं बच्चो को प्रोत्साहित करने के लिए बच्चों के साथ ढोल ओर नगाड़ा भी बजाए। इस दौरान मुख्य रूप से मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन कोऑर्डिनेटर श्रीमंत मंडल, केस मैनेजमेंट कोऑर्डिनेटर विकास कुमार दरोगा, पंचायत के सुपरवाइजर राजेंद्र सोय आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 8: 57 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
