खरसावां के कृष्णापुर में ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत
लगा शिविर, 266 आवेदनों में 124 आवेदनों का हुआ निष्पादित,
जनता तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ-विधायक
kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत कृष्णापुर पंचायत सचिवालय में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बसंती गागराई, प्रमुख मनेद्र जामुदा, प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाॅल लगाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए कुल 266 आवेदन प्राप्त किए गए।

जिसमें से ऑन-द-स्पॉट 124 आवेदनों का निष्पादित किया गया। साथ ही लाभूकों के बीच परिसंपतियों का वितरण किया गया। प्राप्त आवेदनों में जेएसएलपीएस के 4, आपूर्ति विभाग के 15, सीडीपीओ के 2, पशुपलान विभाग के 24, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के 16, जन्म मृत्यु के 2, मनरेगा के 16, कृषि के 24, मत्स्य विभाग के 4, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के 3, वन विभाग के 1, आधार कार्ड के 17, स्वास्थ विभाग के आयुष्मान कार्ड 19, स्वास्थ जांच 39, प्रधानमंत्री आवास योजना 47, उधोग विभाग के 17 तथा साहकारिता विभाग 12, आवेदन मिले। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि सरकार ने सर्वांगीण विकास के लिए सार्थक पहल शुरू की है। जनता केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के जरिये अधिक से अधिक लोगों लाभ उठाए। उन्होने कहा कि आम जनता तक योजना का लाभ पहुचाना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए योजना का लाभ जनता तक पहुचाए। इस दौरान विधायक सहित प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने सरकारी की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बसंती गागराई, प्रमुख मनेद्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, मुखिया रेशमी सोय, पंसस रामलाल महतो, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, अर्जुन गोप, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रर्मेंद्र कुमार मिश्रा, कनिया अभियंता सरकार सोरेन, सुरेश मंहाती, राम रतन महतो, अरुण जामुदा, सानगी हेम्बम, कृष्ण चंद्र प्रधान, पिंटू महतो, दशरथ महतो, पंकज महतो, मोटू प्रधान, राजीव महतो, मुरारी महतो, रूपेश महतो, चिंतामणी महतो, सुबोध साहू, नागेन सोय, अजय सामड, रानी हेम्बम, आदि उपस्थित थे।
