खरसावां के आकर्षिणी में लगा 12 वॉ रक्तदान
शिविर, 192 लोगों ने किया रक्तदान, दी जीवनदान का संदेश
मानवीय संवेदनों का प्रगतिकरण है रक्तदान-मीरा मुंडा
kharsawan खरसावां प्रखण्ड के मॉ आकर्षिणी मंदिर के प्रागंण में बुधवार को मां आकर्षिणी विकास समिति (ट्रस्ट) चिलकु के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में 101 लोगो ने रक्तदान कर जीवनदान देने का संदेश दिया। रक्तदान शिविर का विधिवत उदघाटन पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, मां आकर्षिणी विकास समिति (ट्रस्ट) चिलकु के अध्यक्षा मीरा मुंडा, खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा, उप प्रमुख ज्योत्सा मंडल, मुखिया सबीता मुंडारी आदि ने फिता काटकर किया।
मौके पर श्रीमति मुंडा ने कहा कि मानवीय संवेदनों का एक प्रगतिकरण है रक्तदान, खून के कणों में जीवन है, जिसमे शरीर से रक्त लिया जाता है। रक्त किसी जाति, धर्म, मजहब को नही देखता, यह देखता है जीवन और जीवन के मुल्यों को। उन्होने कहा कि रक्तदान एक सहारनीय कार्य है। जिसके लिए आकर्षिणी विकास समिति बधाई के पात्र है। संस्था मानव हित में कार्य करते रहे। रचनात्मक एवं सकारात्मक सोच के साथ स्वस्थ एवं स्वच्छ रहने के लिए रक्तदान करे। वही श्री सोय ने कहा कि मनुष्य के लिए रक्त सुरक्षाकब्ज है। लोग खुन की कमी के कारण समय के पुर्व मृत्युलोक पहुच जाते है। इसकी कमी से मनुष्य की जान भी जा सकती है। इस दौरान रक्तदान करने वालों के बीच प्रमाण प्रत्रों का वितरण किया गया। रक्तदान शिविर में खरसावां, चिलकु, गोढपुर, बदिराम, संतारी, लालबजार, रामगढ, सिमला, दितसाई, बडाआमदा सहित विभिन्न्ा गांव से पहुचे 192 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, मां आकर्षिणी विकास समिति (ट्रस्ट) चिलकु के अध्यक्षा मीरा मुंडा, खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, 7 ए-साईड जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश सिंहदेव, उप प्रमुख ज्योत्सा मंडल, मुखिया सबीता मुंडारी, समिति के उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, सचिव प्रभाकर मंडल, कोषाध्यक्ष चांद चौहान, संतोष उपाध्याय, वीएचपी के जिलाध्यक्ष राजू चौधरी, अशोक सारंगी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, समाजसेवी मनोज चौधरी, अधिवक्ता लोकनाथ कैशरी, शिमला ग्राम प्रधान प्रवीर सिंहदेव, पूर्व जिप रानी हेंब्रम, पूर्व मुखिया रामनाथ होनहागा, दीपक मांझी, हेमंत मंडल, गजेन्द्र नाथ चौहान, कंचन चौहान, केशव प्रधान, लखन महतो, लक्ष्मण गांगुली, सपन मंडल, नवकुमार मंडल, शैलेश महतो, रमेश महतो, रामजी सिंहदेव, गौरांगो मंडल, चित्रसेन मंडल, भूपेंद्र मंडल, अखिलेश महतो, मानस मंडल, खिरोद मंडल उपस्थित थे।