कुचाई के सीमावर्ती जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों में चला
सर्च अभियान, नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे 44.5 कि0ग्रा0
आईडी बम बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से किया विनिष्ट,
kuchai
कुचाई के सुदूर सीमावर्ती जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे 44.5 कि0ग्रा0 आईडी बम बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया। सरायकेला-खरसावॉ जिला पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा0क0पा0 (माओ0) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा कुचाई थाना के दलभंगा ओपी अन्तर्गत चाईबासा जिला एवं सरायकेला-खरसावॉ जिला के सीमा के पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर क्षति पहॅूचाने के उद्देश्य से कुछ वर्ष पूर्व गोला-बारूद छिपाकर रखा गया है।
जिसके आलोक में सरायकेला-खरसावॉ पुलिस के साथ चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, सीआरपीएफ एवं एसएसबी का एक संयुक्त अभियान का गठन करते हुए बुधवार को कुचाई थाना के दलभंगा ओपी अन्तर्गत चाईबासा जिला एवं सरायकेला-खरसावॉ जिला के सीमा के आस-पास जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया। संयुक्त अभियान दल द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान कुचाई के सुदूर सीमावर्ती जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों में में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गयेे नीला रंग के प्लास्टिक कन्टेनर में रखा हुआ केन आई0डी0-15 (प्रत्येक केन में 1.5 कि0ग्रा0) 22.5 किलो ग्राम, केन आई0डी0-15 (प्रत्येक केन में 1.00 कि0ग्रा0) किलो ग्राम एवं केन आई0डी0-14 (प्रत्येक केन में 500 ग्रा0) 7 किलो ग्राम, अर्थात कुल-44.5 किलो ग्राम आईडी बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। इस संदर्भ में विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान मे सरायकेला-खरसावॉ, चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, सीआरपीएफ एसएसबी के जवान शामिल थे।
