नीमडीह मे मोटरसाईकिल चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के 6 मोटरसाईकिल के साथ एक गिरफ्तार,
Seraikella
नीमडीह मे मोटरसाईकिल चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने चोरी के 6 मोटरसाईकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नीमडीह थानान्तर्गत रघुनाथपुर बाजार में अवस्थित बैंक ऑफ इण्डिया के सामने अज्ञात चोरों के द्वारा दो मोटरसाईकिल की चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर 1. नीमडीह थाना काण्ड सं० 47/2025 एवं 2. नीमडीह थाना काण्ड सं० 48/2025 दर्ज कर अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी गये मोटरसाईकिल की बरामदगी हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चाण्डिल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

गठित टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में नीमडीह थाना काण्ड सं० 47/2025 में चोरी गये मोटरसाईकिल के साथ अभियुक्त राकेश कोडेक्या, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता- रोहित कोडेक्या, पता – ग्राम फदलोगोडा, थाना- चांडिल, जिला- सरायकेला-खरसाँवा को गिरफ्तार किया गया एंव एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किय गया तथा उनके निशानदेही पर नीमडीह थाना काण्ड सं० 48/2025 में चोरी गये मोटरसाईकिल सहित जमशेदपुर के अलग-अलग स्थानों से चोरी किये गये अन्य 04 चोरी के मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त एवं निरूद्ध विधि विरूद्ध बालक द्वारा कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर सरायकेला सरसावाँ एवं जमशेदपुर के अलग-अलग स्थानो से मोटरसाईकिल की चोरी कर 10-15 हजार रू० में ग्राहक को खोज कर वाहन के कागजात को बाद में देने का बहाना बनाकर बेव देते थे।
दर्ज काण्ड जिसमें वाहन बरामद किया गया है
1. नीमडीह थाना काण्ड संज् 47/2025, दिनांक 16.08.2025, धारा 303 (2) बी०एन० एस-2023
2. नीमडीह थाना काण्ड सं० 48/2025, दिनाक 23.08.2025, धारा 303 (2) बी०एन०एस०-2023
3. मानगो थाना काण्ड सं०- 69/2025, दिनांक 24.03.2025, धारा 303 (2) बी०एन०एस० 2023
गिरफ्तार / निरूद्ध व्यक्ति का नामः-
1. राकेश कोडेक्या, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता- रोहित कोडेक्या, पता-ग्राम फदलोगोडा, थाना- चाडिल, जिला- सरायकेला-
खरसाँवा
2. निरूद्ध विधि-विरूद्ध बालक।
बरामद सामानों की विवरणीः-
चोरी के कुल- 06 (छः) मोटरसाईकिल
(01) चेचिस नंबर- MBLHARO8XHHB78833, इजन नंबर- HA100AGHHB83371
(02) चेचिस नंबर- MBLHAW087K4F08781, इजन नंबर- HA10AHK4F01005
(03) चेचिस नंबर- MBLHAW082KHE51284, इंजन नंबर HA10AGKHE69820
(04) चेचिस नंबर- MBLHAW085KHK34146, इंजन नंबर- HA10AGKHK25190
(05) चेचिस नंबर- MBLHA10BFFHD31462, इंजन नंबर HA1OERFHD43976
(06) चेचिस नंबर- MBLHAW127NHB10932, इजन नंबर- HA11ΕΥΝΗB02962
छापामारी दलः-
1. पु०अ०नि० संतन कुमार तिवारी, थाना प्रभारी, नीमडीह
2. पु०अ०नि० धीरजन कुमार, थाना प्रभारी, कपाली ओ०पी०
3. पु०अ०नि० रंजीत कुमार सिंह, कपाली ओ०पी०
4. स०अ०नि० पंकज कुमार शुक्ला, नीमडीह थाना
5. चा०आ०1144 नलीन कुमार, कपाली ओ०पी०
6. आरक्षी विपुल कुमार तिवारी, टाईगर मोबाईल, कपाली ओ०पी०
7. नीमडीह थाना एवं कपाली ओ०पी० रिजर्व गार्ड
