खरसावां के शमशान के नलकूप मे लगे बिजली मोटर चोरी, पुलिस से की शिकायत,
Kharsawan
खरसावां के तलसाई स्थित श्मशान नलकूप से मोटर चोरी होने की खबर मिली है। जहाँ श्मशान घाट के नलकूप से लगा मोटर चोरी हो गया है। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। यह चोरी एक श्मशान घाट में लगे नलकूप के मोटर की है, जो कि सार्वजनिक स्थान पर हुई है। चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष है। ग्रामीण के द्वारा पुलिस को दिये गए। लिखित शिकायत के अनुसार ग्राम वासियों ने कहा है कि खरसावां के तलसाई स्थित श्मशान में पानी की सुविधा नलकूप में मोटर लगाया गया था। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने नलकूप के साथ मोटर चोरी कर लिया। चोरी मामले पर कार्रवाई करने की मांग की गई। चोरी की सूचना पाकर खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार दलबल के साथ खरसावां के तेलसाई स्थित श्मशान घाट पहुंचकर जांच में जूट गये। पुलिस को दिए गए लिखित शिकायत में नयन नायक, जितेन घोडाई, मुरली बिषई, प्रकाश नायक, गुरुप्रसाद बास्के, अश्वनी दलबेरा आदि के हस्ताक्षर थे।
