खरसावां में चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान,
बिना हेलमेट वालों को लगाई फटकार, शराब पीकर
वाहन चलाने वालों की खैर नहीं-गौरव कुमार
kharsawan
सरायकेला खरसावां जिला आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायक के आदेशानुसार खरसावां पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान लचाया गया। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार एवं एस आई प्रकाश कुमार के नेतृत्व में खरसावां भट्टी चौक में ड्रंक एंड ड्राइव के तहत बाइक और कार की जांच की गई। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई। दोपहिया वाहनों के डिक्की, चालकों के हेलमेट और कागजातों की जांच की गई। वहीं चारपहिया वाहनों में डिक्की, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच-पड़ताल की गई। हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक चालकों को फटकार लगाई गई और निर्देश दिया गया कि वे आगे से हेलमेट लगाकर ही सड़क पर चलें। खरसावां थाना के प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना है। उन्होंने कहा कि लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं और बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं होतीं हैं। यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और व्यस्ततम सड़कों पर चालकों के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को रोकने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों (ट्रैफिक रूल्स) का पालन करें। श्री कुमार ने कहा कि बाइक चलाने वाले हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप कार चला रहे हैं, तो सीट बेल्ट जरूर बांध लें। चालकों से यह भी अपील की है कि अपने साथ गाड़ी के सभी कागजात जरूर रखें। उन्होंने वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।
March 7, 2026 8: 13 pm
Breaking
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
