पलामू में पुलिस और उत्पाद विभाग की
बड़ी कार्रवाई: 80 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त
Palamu पलामू पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ममरखा गांव में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में लगभग एक हजार पेटी से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई गुरुवार शाम करीब सात बजे की गई, जब पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ममरखा गांव में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गई।
पुलिस को आशंका है कि शराब को तस्करी करने के लिए स्टोर किया गया था। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।
कार्रवाई में पलामू उत्पाद अधीक्षक संजीत कुमार देव, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, सीओ मनीष कुमार सिन्हा और उत्पाद विभाग के एसआई अमित सिंह शामिल थे।
