खरसावां मे विधि विधान से पूजा अर्चना कर मनाया भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव, प्रेरणादायक है भगवान परशुराम का चरित्र-सुशील सांरगी
Kharsawan खरसावां के मां बांसती मंदिर परिसर पर सरायकेला खरसावां जिला श्री परशुराम शक्ति सेना के द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव मनाया गया। भगवान श्री परशुराम की चित्र पर सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पुष्प अर्पण कर नमन किया। पंडित रंजित मिश्रा द्वारा भगवान श्री परशुराम के चित्र पर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना एवं आरती पूजन किया। वही भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर श्री परशुराम शक्ति सेना केंद्रीय सचिव सुशील षाड़ंगी ने कहा कि परशुराम वीरता के सूचक माने जाते हैं। उन्होंने रामायण और महाभारत दोनों ही युगों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। परशुराम बहुत बड़े शिव भक्त थे। शस्त्र और शास्त्र का उनमें अदभुत समन्वय था। वर्तमान पीढ़ी के लिए उनका जीवन चरित्र प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 29 अप्रैल को भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव मनाया जाता है। आज सरायकेला खरसावां समिति की ओर से यहां विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करके विश्व शांति के लिए भगवान श्री परशुराम जी के यहां प्रार्थना किया गया। श्री षाड़ंगी ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी के कृति, जीवन और संदेश को लोगों के बीच रखा।भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत है। भगवान परशुराम ने असुरों का नाश कर समाज में अमन शांति भाई चारे को बढ़ाया ठीक उसी प्रकार ब्राह्मण समाज भी आज सामाजिक एकता पर बाल दे रहा है। परशुराम शक्ति सेना समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भगवान परशुराम जी के जीवनी को नमन करते हुए सामाजिक एकता एवं समरसता पर विशेष जोर दिया। इस दौरान मुख्य रूप से हरिश्चंद्र आचार्य, पंकज मिश्रा, अशोक षाड़ंगी, सुशील षाड़ंगी, मानु नंद, बिप्लब कुमार पाणी, राजेश मिश्रा, सुजीत हाजरा, सरोज मिश्रा, गौरांग सतपथी, साधु आचार्य, प्रवीण कुमार षाड़ंगी, जगन्नाथ पति, जगा षाड़ंगी, रंजीत मिश्रा, रधु पति आदि उपस्थित थे।
April 25, 2026 4: 17 am
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
