सरायकेला के जानकीपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संर्पन्न,
प्रधानडीह एफसी को पराजित कर सरना क्लब महादेपुर बनी चौंपियन,
खेल बेहतरीन करियर निर्माण का एक शानदार विकल्प-गागराई
seraikella सरायकेला प्रखण्ड के जानकीपुर मैदान में नावा जूमीद जियाड़ जानकीपुर के द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संर्पन्न हो गई। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई आदि ने फाइनल मैच का शुभआरंभ खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक कर किया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में प्रधानडीह एफसी के टीम को 2-1 से पराजित कर सरना क्लब महादेपुर की टीम चौम्पियन बनी। इस फुटबाल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल से 16 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता सरना क्लब महादेपुर को 25 हजार, उपविजेता टीम प्रधानडीह एफसी को 20 हजार, तृतीय स्थान में रहे साधु एफसी को 10 हजार तथा चौथा स्थान में रहे सुनैना पुरूस्कार की टीम को पुरस्कार 8 हजार रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार, बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार भी देखकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने खिलाडियों का हौसला बढाते हुए कहा कि खेल के विकास के लिए सरकार प्रयासरथ है। पोटो हो खेल विकास योजना के तहत सरकार झारखंड के हर पंचायतों में मैदान बनानें का काम कर रही है। उन्होने कहा कि खेल महज मनोरंजन का साधन नही रहा है बल्कि बेहतरीन करियर निर्माण का एक शानदार विकल्प भी साबित हुआ है। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, सरायकेला उप प्रमुख बासुदेव महतो, राजु हेम्ब्रम, सिंगराई टुडू, फागु हेम्ब्रम, बुधराम हांसदा आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 5: 19 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
