खरसावां में प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति की बैठक,
योजनाओं का किया बारी बारी से समीक्षा, अंतिम पायदान
में खड़े व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाएं-बीडीओ
kharsawan खरसावां मुख्यालय के सभागार भवन में प्रखंड पंचायत कार्यकारिणी समिति की एक बैठक खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही विभिन्न पंचायतों के संचालित विकास योजनाओं को बारी बारी से समीक्षा कर किया गया। इसके अलावे पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने, नये योजनाओं को प्रसाशनिक स्वीकृति प्रदान करने, उपायुक्त के द्वारा बैठक में मांग किये गये प्रतिवेदन के आलोक में पंचायत में कुल निर्मित चापकलो की संख्या कार्यरत कितने है। कार्यरत कितने है, साथ ही कार्यकारी एजेंसी का नाम उपलब्ध कराने का निर्देश, पंचायत में कुल जलमिनार की संख्या, कार्यरत कितने है। अकार्यरत कितने है, साथ ही कार्यकारी एजेंसी का नाम उपलब्ध कराने, जल जीवन मिशन के अंतर्गत आच्छादित परिवारों की संख्या उपलब्ध कराने, बरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान डीए-जेजीयूए के अंतर्गत चिन्हित अनुसूचित जनजाति ग्रामों के वंचित लाभुकों को पक्का आवास, संपर्क पथ, पाईप से पेयजल, विद्युत, सोलर, चिकित्सा, आयुषमान कार्ड, एलपीजी कनेक्शन, आंगनबाड़ी, समग्र शिक्षा एवं छात्रावास, दुरसंचार, कौशल विकास, पशुपालन, मत्स्य पालन, गव्य विकास, वनपट्टा, आदर्श ग्राम योजना इत्यादि से संबंधित प्रतिवेदन देने, मनरेगा के तहत् बिरसा सिंचाई कूप योजना लक्ष्य 312, कार्य प्रारंभ 111, राज्यांश मद की राशि का भुगतान 62 लक्ष्य के विरूद्ध शतृप्रतिशत योजनाओं को पूर्ण करने, मनरेगा के तहत् विरसा हरित ग्राम योजना लक्ष्य 182 एकड़, स्वीकृत 65.5 एकड़ लक्ष्य के विरूद्ध शत्प्रतिशत योजनाओं को नियमानुसार प्रारंभ करने एवं खरसावां के पंचायत रीडिंग, चिक्कू, बीटापुर के विद्यालयों में साइकिल वितरण नहीं किया गया है। जिसे अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करे। कोई भी व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित ना रहे यह सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि सरकारी गाइडलाइन के आधार पर योजनाओं का क्रियावन्य करे। इस बैठक में मुख्य रूप से उप प्रमुख ज्योत्सना मंडल, बीडीओ प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, जिप कालीचरण बानरा, जिप सावित्री बानरा, डा0 विरागणा सिकू, पंसस विमल पुष्टी, संजू हाईबुरू, तुलसी नायक, रामलाल महतो, गोविंद हाईबुरू आदि उपस्थित थे।
June 9, 2026 12: 17 am
Breaking
- खरसावां-सीनी मार्ग के संतारी में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
- *उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, पेयजल योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश…* *ड्राई जोन में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, बंद योजनाओं को पुनः संचालित करने एवं पेयजल परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर…*
- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में डीसीसी एवं डीएलआरसी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर…*
- उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों की आय वृद्धि एवं प्रत्यक्ष विपणन को मिलेगा बढ़ावा…*
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
