प्राइवेट स्कूलों की मनमानी चरम पर, शिक्षा ज्ञान
का मंदिर है, व्यापार का केंद्र नहीं, 99 प्रतिशत स्कूलों में
रीएडमिशन के नाम पर वसूले जाएंगे हजारों रुपये-आलोक
kharsawan खरसावां के शिक्षाविद् सह समाजसेवी आलोक दास ने प्राइवेट स्कूलों के मनमानी पर सवाल उठते हुए हुए कहा कि अब नए सत्र में 99 प्रतिशत प्राइवेट स्कूलों में रीएडमिशन के नाम पर हजारों रुपया अभिभावकों से वसूले जाएंगे। इसके अतिरिक्त किताब, कॉपी और यूनिफॉर्म के नाम का अलग से हजारों रुपया लेंगे, स्कूलों में ही खुद किताब, कॉपी और यूनिफॉर्म बेचने लगेंगे, जिला प्रशासन और सरकार से आग्रह है कि शिक्षा के नाम पर इस व्यापार को बंद करें। जिससे संविधान द्वारा जो मौलिक अधिकार शिक्षा का अधिकार है। उसपर आम इंसान भी अमल कर पाए। क्योंकि शिक्षा ज्ञान का मंदिर है। व्यापार का केंद्र नहीं है। नहीं तो ऐसे बच्चे भविष्य में किसी भी क्षेत्र में रहे तो देश के शिक्षित जिम्मेदार नागरिक बनकर नहीं सिर्फ व्यापारी बनकर निकलेंगे। ऐसा नियमावली बनाए जाए जिससे शिक्षा के नाम पर व्यापार करने वाले पर कानूनी कार्यवाही के साथ साथ विद्यालय की मान्यता ही रद्द कर दिया जाए। उन्होंने ये भी कहा कि मैं भी एक निजी विद्यालय का शिक्षक हूं। परन्तु हमेशा गलत चीजों का विरोध करता हूं। वर्तमान परिस्थिति ऐसे हुआ है कि गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों के बच्चे अच्छी और गुणवत्ता शिक्षा से वंचित हो जा रहे है। सरकार से मांग करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि पूरे देश भर में प्रत्येक विद्यालयों में एक ही किताब चले चाहे वो सरकारी हो या गैरसरकारी, साथ ही सरकार द्वारा नामांकन से लेकर विद्यालयों के शुल्क विवरण का एक नियमावली बनने की मांग की है।
July 24, 2026 9: 42 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
