कुचाई में जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत
ग्राम में सभाओं की बैठक, कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र रायसिंदरी,
रोचदा व लेप्सो में मोबाईल टावर लगाने की मांग
kharsawan कुचाई के मुंडा-मानकी सभागार में धरती आबाः जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गतिविधि करने हेतु सामुदायिक वन पालन संस्थान के आगुवाई में 25 ग्राम सभाओ के सदस्यों की बैठक की गई। बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों को सर्वप्रथम धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान क्या है, क्या-क्या योजना लेना है, क्यों योजनाएँ मागी जा रही है, तथा सरकारी निर्देशन में क्या-क्या गलतियाँ है के सम्बंध में आईसीएफजी के केन्द्रीय सदस्य सोहन लाल कुम्हार, भरत सिंह मुंडा तथा बाबलू मुर्मू बिस्तारपूर्वक जानकारी दिया। साथ ही कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र रायसिंहदिरी, लेप्सो, रामायसाल, डांगो, भुरकुण्डा, रोचदा, जोवाजंजीड, बड़ाबाण्डीह, छोटाबाण्डीह, पुनीबुढी़, दुखियाडीह में सड़क तथा पीसीसी पथ निर्माण कार्य का चयन किया गया। वही रायसिंहदिरी के दैविक स्थान झाण्डाबुरु, भुरकुण्डा के सुरसी पहाड़ में टावर तथा वन्य प्राणियों के संरक्षण के लि 20 गुफाएँ और तथा डांगो में झारना तथा नाला पर पर्यटन केन्द्र का निर्माण, रायसिंहदिरी, तिलोपदा तथा दुखियाडीह में वनाधिकार प्रमाण-पत्र प्राप्त वनाश्रितों के लिये पक्का आवास का निर्माण, रायसिंहदिरी, रोचदा तथा लेप्सो में मोबाईल टावर लगाने की मांग की गई। जबकि रायसिंहदिरी, बाण्डीह, भुरकुण्डा, डांगो, दुखियाडीह में मत्सय पालन हेतु तलाबों का जीर्णाेद्धार करना तथा मत्सय पालको को प्रशिक्षण के लिये भेजने, सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण, संबर्धन, पुनुरुज्जीवित, उपयोग तथा प्रबंधन के लिए कौशल विकास के तहत सामुदायिक वनाधिकार प्रमाण-पत्र प्राप्त सभी ग्रामों से 3-3 सदस्यों को प्रशिक्षण में भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया। ये योजनाएँ उन्ही ग्रामों के लिये चयन कियेे गए जिन ग्रामों में सरकार द्वरा वनाधिकार कानून 2006 के तहत सामुदायिक तथा व्यक्तिगत वनाधिकार प्रमाण-पत्र निर्गत किये जा चुके है तथा अनुसूचित जनजाति ग्राम है। इस दौरान जिला में 40-50 ग्रामों के सामुदायिक वनाधिकार दावे बनकर तैयार है। जिसमें वन विभाग का हस्ताक्षर बाकी है। उपस्थित प्रतिभागियों ने नाराजगी जाताये वनाधिकार कानून के क्रियान्वयन में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाय। इस बैठक में मुख्य रूप से आईसीएफजी के केन्द्रीय सदस्य सोहन लाल कुम्हार, भरत सिंह मुंडा तथा बाबलू मुर्मू, सुखलाल मुंडा, सुरेश सोय, कारू मुंडा, शिवनाथ मुंडा, शलैन्द्रर हेम्ब्रम, गोपाल सिंह मुंडा, बनवारी लाल सोय, कुड़िया सोय, संतोष प्रधान, टेने मुंडारी, राम कृष्णा मुंडा, बुआई मुंडा, दामु मुंडा आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 10: 02 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
