खरसावां में पुस्तकालय शिक्षक प्रशिक्षण पर कार्यशाला,
पुस्तकालय की आवश्यकता और महत्व से कराया अवगत,
पुस्तकालय बच्चों के सीखने का है प्रभावी साधन,
kharsawan खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र में शिक्षकों को पुस्तकालय की महत्ता से अवगत कराने और बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय पुस्तकालय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने भाग लिया और पुस्तकालय के प्रभावी संचालन व उपयोग के बारे में गहन चर्चा की। शिक्षकों को यह समझाया गया कि पुस्तकालय बच्चों के सीखने का एक प्रभावी साधन है और यह उनकी जिज्ञासा को बढ़ाने में मदद करता है। बच्चे अपने प्रश्नों के उत्तर कैसे पुस्तकालय से प्राप्त कर सकते हैं और यह उन्हें आत्मनिर्भर बनाता है। इस दौरान शिक्षकों ने कठिन शब्दों को पढ़ने और उच्चारण सुधारने की गतिविधियों में भाग लिया। यह अनुभव किया कि पढ़ने का प्रवाह केवल अभ्यास से बेहतर होता है, और पुस्तकालय इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बताया गया कि समूहों में कार्य कर शिक्षकों ने पुस्तकालय की आदर्श संरचना तैयार की। पुस्तकालय समिति का गठन, पुस्तक लेन-देन प्रणाली, रिकॉर्ड कीपिंग और समय-सारणी बनाने पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने पुस्तकालय में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के लिए बुक टॉक, रीड अलाउड, और साझा पठन जैसी गतिविधियों का अभ्यास किया। मासिक समीक्षा बैठक आयोजित करने और अधिक पढ़ने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई गई। प्रत्येक शिक्षक ने अपने विद्यालय के पुस्तकालय को बेहतर बनाने के लिए एक कार्य योजना तैयार की। चर्चा की गई कि एसएमसी शिक्षक और समुदाय के सहयोग से पुस्तकालय को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इस कार्यशाला में शिक्षकों ने केवल पुस्तकालय के महत्व को समझा, बल्कि यह भी संकल्प लिया कि वे अपने विद्यालयों में इसे सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाएँगे। बच्चों को अधिक से अधिक किताबें उपलब्ध कराई जाएँगी और उन्हें नियमित रूप से पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण में सीनी टाटा ट्रस्ट की तरफ से दिया गया। जिसमें सीनी टाटा ट्रस्ट से एमन नाग, अरुण कुमार, बिनोद महतो और जिला सामान्यक सलीम आसियान तथा प्रखंड संसाधन केंद्र से पंकज कुमार महतो, राजेंद्र गोप, प्रिया रंजन महतो, शिक्षक दुर्गाचरण महतो, अजित कुमार, श्रवण कुमार, रानी बानरा व अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।
October 22, 2026 11: 10 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
