खरसावां में क्षमता विकास सूजन पर ग्राम पंचायत
की स्थायी समिति का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सर्पन्न, गांवो के
विकास में जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान-बीडीओ
Kharsawan खरसावां मुख्यालय के सभागार भवन मे आयोजित पंचायती राज विभाग अंतर्गत प्रशिक्षण एवं क्षमता सृजन संबंधी गतिविधियों में सहयोग हेतु ग्राम पंचायत की स्थायी समितियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सर्पन्न हो गई। इस प्रशिक्षण शिविर में खरसावां प्रखंड के विटापुर, हरिभंजा, जोजोडीह, खरसावां, कृष्णापुर, शिमला, तेलाईडीड, बडाआमदा, बरूडीह, चिलकू, दलाईकेला, जोरडीहा एवं रिडिंग पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति, निर्माण एवं विकास समिति, संचार एवं अधोसंरचना समिति, कृषि, सहकारिता, सार्वजनिक सम्पदा एवं उधोग समिति, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा वन एवं पर्यावरण समिति, महिला, शिशु एवं सामाजिक कल्याण समिति, ग्राम रक्षा समिति के अध्यक्ष, सभी मुखिया, पंचायत सचिव व वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन में मुख्य रूप से उपस्थित खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। क्योंकि वे गांवों की समस्याओं से भलीभांति अवगत होते हैं। शासकीय योजनाओं को धरातल पर पूर्ण करवाने में सहयोग अगर किसी का मिलता है तो उस गांव के प्रत्येक नागरिकों का होता है। ये ही लोग आपसी तालमेल बैठाकर गांव में शासन की योजनाओं को पूर्ण करवाते हैं। ताकि नागरिकों को इसका लाभ मिल सकें। इन्हीं बातों को आत्मसात करते हुए जनप्रतिनिधि और नागरिकगण अपने गांवों में विकास कार्य करवाए। अपने गांव को एक आदर्श गांव बनाएं। इस दौरान मास्टर ट्रेनर दीपिका कुजूर एवं निशा शर्मा ने सामान्य प्रशासन समिति, निर्माण एवं विकास समिति, संचार एवं अधोसंरचना समिति, कृषि, सहकारिता, सार्वजनिक सम्पदा एवं उधोग समिति, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा वन एवं पर्यावरण समिति, महिला, शिशु एवं सामाजिक कल्याण समिति, ग्राम रक्षा समितियो के कार्य क्षेत्र, कार्य और कर्तव्य, सामाजिक रूप से पिछडे तथा समाज के विकलांग वर्गो का विकास, कुर्षि, मत्स्य पालन, खेलकूद तथा श्रम सार्वजनिक सम्पदा ण्वं उधोग से संबंधित कार्य, ग्राम पंचायत के प्रशासन की स्थापना और सेवाओ, ग्राम पंचायत क्षेत्र में निर्माण का अनुमोदन, बजट, लेखा, कराधान तथा अन्य वितीय विषय, भूमि निकास तथा संरक्षण, खाद एवं नागरिक आपूर्ति, राजस्व, पंचायत के अपने क्षेत्रीय सीमाओ की योजना, प्रबंधन, कार्यान्वयन आदि जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, 15 वी विŸा आयोग के ब्लॉक कोर्डिनेटर रसिकंन टोप्पो, मास्टर ट्रेनर दीपिका कुजूर एवं निशा शर्मा सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया, समितियों के अध्यक्ष, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।
July 25, 2026 11: 51 am
Breaking
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
