कुचाई के मेसो ग्रामीण अस्पताल एमबीबीएस चिकित्सक
के बगैर हो रहा संचालित, विधानसभा में उठा मामला
kuchia झारखण्ड विधान-सभा के शुन्य काल मे खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड के कल्याण विभाग से संचालित कुचाई के मेसो ग्रामीण अस्पताल एमबीबीएस चिकित्सक के बगैर संचालित हो रहा है। इस मामले को झारखण्ड विधान-सभा में उठाते हुए श्री गागराई ने कहा कि कल्याण विभाग से संचालित कुचाई के मेसो ग्रामीण अस्पताल को सिटिजन फांउडेसन के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अस्पताल में केवल आयुष चिकित्सक ही पदास्थापित हैं। यह अस्पताल एमबीबीएस चिकित्सक के बगैर हो संचालित हो रहा है। इसके अलाव विशेषज्ञ चिकित्सकों की सप्ताहिक सेवा अब बंद कर दी गई है। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग किया कि मेसो ग्रामीण अस्पताल कुचाई में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की पदस्थापन किया जाए। इसके अलावे विधायक ने झारखण्ड विधान-सभा के तारांकित काल में लघु सिंचाई प्रमंडल सरायकेला-खरसावां द्वारा खरसावां प्रखण्ड के कृष्णापुर में जमुना बांध (सरकारी तालाब) का जीर्णाेद्धार कार्य कराये जाने का मामला उठाते हुए कहा कि प्राक्कलित राशि 1 करोड़ 38 लाख की लागत से खरसावां के कृष्णापुर के जमुना बांध का जीर्णाेद्धार कार्य किया जा रहा है। उक्त तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य को संवेदक द्वारा विगत् 4 वर्षों में भी पूर्ण नहीं कराया जा सका है। तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने से संबंधित क्षेत्र के किसानों को परेशानी हो रही है। क्या सरकार संबंधित संवेदक पर विभागीय कार्रवाई करते हुए जमुना बांध के जीर्णाेद्धार कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब, तक नहीं तो क्यों ?। जिसपर जल संसाधन विभाग ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि योजना में कार्यरथ संवेदक द्वारा 70 प्रतिशत कार्य के विरूद्ध 10 प्रतिशत भुगतान किये जाने के आलोक में कार्य की जांच एवं मापी हेतु जांच समिति गठित किया गया है। बांध में अत्याधिक पानी होने के कारण जांच समिति द्वारा जांच एवं मापी नहीं की जा सकी है। समिति से जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रेत्तर कार्रवाई की जा सकेगी।
October 23, 2026 5: 16 am
Breaking
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
- श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, खरसावां पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सरिया किया बरामद,
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
