कुचाई के ग्राम पंचायतों में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता
पैदा करने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो की बैठक, धोखाधड़ी
से बचने हेतु जागरूकता व सावधानी जरूरी-बीडीओ,
kuchai कुचाई प्रखंड मुख्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा ग्राम पंचायतों के माध्यम गुणवत्ता के प्रति जागरूकता पैदा करने और भारतीय मानकों के अनुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए एक बैठक प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण की गई। इस बैठक में माध्यम से ग्राम पंचायतों में भारतीय मानकों के महत्व की समझ पैदा करना और ग्रामीण स्तर पर सरकारी कार्यक्रमों व योजनाओं को लागू करते समय इन मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराना है। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि बी.आई.एस. वस्तुओं के मानकीकरण, अंकन, गुणवत्ता प्रमाणन जैसी गतिविधियों के समांजस्य पूर्ण विकास के लिए कार्य करता है। उन्होंने सभी विभागों से विभागीय खरीद फ़रोख़्त के दौरान आई. एस. आई. प्रमाणित उत्पादों का ही वरीयता देने और खरीदे गए उत्पाद की गुणवत्ता की जांच करने का आग्रह भी किया। उन्होने कहा कि इसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों के बीच मानकीकरण की संस्कृति और भारतीय मानकों के अनुरूप ऐसे उत्पादों के उपयोग के लाभों को जानकारी देना है। उपभोक्ताओं को घटिया व असुरक्षित उत्पादों से बचाना है। इसके लिए बीआईएस विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण और उपयोगी भारतीय मानकों की पुस्तिका ग्राम पंचायतों को प्रदान करा रहा है। इस दौरान भारतीय मानक ब्यूरो जमशेदपुर शाखा के सौरव तिवारी के द्वारा मुखिया, जन वितरण प्रणाली दुकानदारो आदि को बताया कि उपभोक्ताओं को सशक्त करने के लिए बीआईएस ने बीआईएस केयर ऐप भी विकसित किया है। इस एप का उपयोग कर उपभोक्ता भारतीय मानकों, अनिवार्य प्रमाणन के तहत आने वाले उत्पादों, बीआईएस प्रमाणित निर्माताओं की सूची, प्रमाणित वस्तुओं और सामग्रियों की प्रामाणिकता की पुष्टि कर सकते हैं। वहीं शिकायत करने के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ साधु चरण देवगम, उप प्रमुख सुखदेव सरदार, सौरव तिवारी, ब्लोक कोडिनेटर पंकर कुमार सहित सभी मुखिया, पीडीएस दुकारदार आदि उपस्थित थे।
हाल मार्क निशान के चैक करने की सलाह
सौरव तिवारी ने कहा कि बाजार से सोना खरीदते समय सभी को हाल मार्क निशान के चैक करना चाहिये ताकि सोने की गुणवत्ता व शुद्धता का पता लगाया जा सके और किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सकें। उन्होंने सभी से बी.आई.एस. केयर एप्प को डाउनलोड कर अपने उत्पाद की गुणवत्ता व शुद्धता का परीक्षण करने का आग्रह किया।
September 8, 2026 12: 24 pm
Breaking
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय संजय महतो की मौत
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
