खरसावां के सान्तारी में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर
हरि संकिर्त्तन सर्पन्न, अखण्ड महायज्ञ में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़
विधि विधान के साथ पूजी गई भगवान राधा कृष्णा
kharsawan खरसावां के सान्तारी में प्रत्येक वर्ष की भाति इस बर्ष भी दल पूर्णिमा के अवसर पर चौबीस प्रहर हरि नाम श्री श्री राधा गोविन्द नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। संतारी में विगत 14 मार्च से शुरू हुई हरि संकीर्तन आगामी 17 मार्च को सर्पन्न हो गई। गंधाधिवास के साथ शुरू हुआ संकीर्तन महायज्ञ में सान्तारी, रामगढ, रायडीह, विटापुर, रामपुर, सोखनडीह सहित विभिन्न गांवो से सैकडों की संख्या में श्रद्वालु पहुचे। और भगवान राधा कृष्णा की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ ही। साथ ही गांव के सुख शांति की कामना की गई। इस दौरान संतारी गांव में हरि संकिर्त्तनमय रहा। दुर दराज से पहुचे श्रद्वालु ने राधा कृष्णा हरि संकिर्त्तन का आन्नद उठाया। हरि संकीर्तन महायज्ञ का शुभआरभं 14 मार्च से गंधाधिवास के साथ शुरू हो गई है। वही 15 मार्च को कलश स्थापना के साथ राधा कृष्णा संकीर्तन नाम यज्ञ आरम्भ हुआ। जबकि 17 मार्च को कुंज विसर्जन एवं धुलौट के साथ महायज्ञ का समापन होगा। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राधा कृष्णा की महिमा अपरमपार है। भगवान कृष्ण के प्रति आस्था व विश्वास हमारी ताकत है। भगवान राधा कृष्णा लोगों के कष्ट दूर करेंगे। हरि संकीर्तन में पहुंचे और राधा कृष्णा से हर परिवार खुशहाल रहे, समाज से सारे कष्ट दूर होने की कामना की। हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में सत्यनारायण दास-गोविन्दपुर, बाघमुण्डी, पुरूलिया, अरूण दास-तिगड़ा, आइसा, पुरूलिया, गौर दास-चन्दनपुर, बराबाजार, पुरूलिया,, कालीपदो महतो-डुंगरीडीह, ईचागढ़, सरायकेला खरसावां, कुंजबिहारी गोप-चिमटिया, ईचागढ़, सरायकेला-खरसावां, मधुसुदन सतपथी-सान्तारी, खरसावां प्रर्सिद्व कीर्तन मंडली भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से सुनील कुमार आदित्य, चंदन सतपथी सहित समस्त ग्रामवासी की भूमिका रही।
March 7, 2026 7: 57 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
