खरसावां-कुचाई में शांति-सौहाद और सादगी से मनी होली, मोहल्लें-गलियों में जमकर थिरके युवकों की टोलिया
अंग से अंग लगाना…,सजन हमें ऐसे रंग लगाना…,
Kharsawan खरसावां-कुचाई में रंगो का त्योहार होली शांति-सौहाद और सादगी के साथ मनाई गई। होली पर मोहल्ले-गलियों में युवकों की टोलिया जमकर थिरकें युवकों की टोलिया। गुरूवार को होलिका दहन के साथ होली शुरू हो गई थी। जबकि शुक्रवार को प्रातः 6 बजे से ही हर उम्र के लोगों ने एक दुसरे को रंग व अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया। मोहल्लों व गलियों में युवकों की टोली एकजूट होकर निकले और जमकर थिरकते हुए होली मनाई। इस दौरान उडें रे गुलाल… , अंग से अंग लगाना…, सजन हमें ऐसे रंग लगाना…, अंखिया भईल लाल…, ए सैया नरमी कलईयां…, होली खेले रधुवीरा अवध में…जैसे गीतो से हर क्षेत्र गंजायमान रहा। इस दौरान धुनो पर खूब डांस किया। रंगों के इस त्योहार में खरसावां, कुचाई, बडाबाम्बों, आमदा का क्षेत्र रंगमय रहा। सभी टोले व मुहल्ले में युवक, युवतियॉ, बच्चें, एवं बूढें होली के रंग में रंगे हुए थे। होली को लेकर सबों में गजब का उत्साह था। सभी रंग बिरंगे अबीर गुलाल से सराबोर थे। सिर से लेकर पॉव तक रंगो में डूबे थे। वही कई जगहों में मिटटी की होली कुर्ता फाड होली भी देखी गयी। शनिवार को भी यह शिलशिला जारी रहा। वही शाम होते ही अबीर के साथ होली शुरू हो गयी। नया कुर्ता पायजामा पहनकर लोग अबीरों की पोटली लेकर एक दूसरे को अबीर लगाकर, गले लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी।
खरसावां के बडाबाम्बो मे हुई होलिका दहन,
खरसावां के बड़ाबाम्बों में होलिका दहन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बडाबाम्बों में लोग एकजुट होकर भक्त की जयकारे के साथ मंत्रोच्चारण व विधि-विधान के साथ पूजा की गई तत्पश्चात होलिका दहन किया गया।