केंद्रीय रेशम बोर्ड के उप सचिव ने खरसावां-कुचाई
के बिजागार भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, तसर सिल्क
ग्रामीण इलाकों के आमदनी का स्त्रोत-सव्यसाची खान,
kharsawan केंद्रीय रेशम बोर्ड के उप सचिव सव्यसाची खान ने खरसावां-कुचाई में केंद्रीय रेशम बोर्ड के सहयोग से बन रहे बिजागार भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कुचाई के कोपलोग व तेलीगोडा में बन रहे बिजागार भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिया। केंद्रीय रेशम बोर्ड के सहयोग से कुचाई में पांच एवं खरसावां में चार बिजागार भवन निर्माण हो रहा है। इसके अलावे केंद्रीय रेशम बोर्ड के खरसावां स्थित बुनियादी बीज प्रगुणन एवं प्रशिक्षण संस्थान, खरसावां अग्र परियोजना केन्द्र के विजागार भवन, रूरल मार्ट, किटपालन, धागाकरण केन्द्र, ऑरग्रेनिक कोकुन बैंक, माइक्रोस्कॉप से डीएफएल जांच कार्य, काकून उत्पादन आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में चल रही कार्यों की जानकारी ली। श्री खान ने खरसावां व कुचाई के विभिन्न गांवों में हो रही तसर कोसा के खेती की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खरसावां में इस वर्ष राज्य के अन्य जगहों की तुलना में तसर की अच्छी खासी खेती हुई है। खरसावां कुचाई के हर गांव के लोग तसर उद्योग से जुड़े हुए है। क्षेत्र में तसर का उत्पादन बढ़ रहा है और लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। साथ ही तसर उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया। श्री खान ने कहा कि तसर सिल्क ग्रामीण इलाकों के आमदनी का स्त्रोत है। सिल्क उत्पादन में झारखंड देश का सबसे बडा उत्पादन राज्य है। कुचाई सिल्क ने झारखंड के साथ-साथ विश्व में अपनी पहचान कायम की है। इस सिल्क को अग्रेनिक सिल्क का दर्जा प्राप्त हो चुका है। अग्रेनिक सिल्क का सटिफिक्शेन दुनिया के किसी भी देश के पास नही है। अगर सिल्क का सटिफाईट प्रमाण देना है तो वह झारखंड ही दे सकता है। कुचाई सिल्क की चमक देश और दुनिया के कोने-कोने तक पहुच चुकी है। उन्होने कहा कि कुचाई सिल्क की गुणवत्ता अन्य राज्यों से बेहतर है। सरकार तसर उत्पादन के साथ-साथ तसर सिल्क को बढावा देने के लिए प्रयासरथ है। इस दौरान मुख्य रूप से केंद्रीय रेशम बोर्ड खरसावां के वैज्ञानिक सी तपन सैनी, खरसावां अग्र परियोजना पदाधिकारी नितीश कुमार, रामरतन महतो, दिपु कुमार, निरज सिंह, रजनीश कुमार, राम पाडिया, राजकिशोर महतो आदि उपस्थित थे।
July 25, 2026 8: 43 am
Breaking
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
