कुचाई के डोरो में श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी की
137 वी जन्म उत्सव के शुभ अवसर लगा रक्तदान शिविर, 23
लोगों ने किया रक्तदान कर दी जीवनदान का संदेश
kuchai कुचाई प्रखण्ड के डोरो गांव में श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी की 137 वी जन्म उत्सव के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में 23 लोगो ने रक्तदान कर जीवनदान देने का संदेश दिया। रक्तदान शिविर का विधिवत खरसावां विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो ने फिता काटकर किया। मौके पर श्री महतो ने कहा कि मानवीय संवेदनों का एक प्रगतिकरण है रक्तदान, खून के कणों में जीवन है, जिसमे शरीर से रक्त लिया जाता है। रक्त किसी जाति, धर्म, मजहब को नही देखता, यह देखता है जीवन और जीवन के मुल्यों को। उन्होने कहा कि रक्तदान एक सहारनीय कार्य है। रचनात्मक एवं सकारात्मक सोच के साथ स्वस्थ एवं स्वच्छ रहने के लिए रक्तदान करे। उन्होने ने कहा कि मनुष्य के लिए रक्त सुरक्षाकब्ज है। लोग खुन की कमी के कारण समय के पुर्व मृत्युलोक पहुच जाते है। इसकी कमी से मनुष्य की जान भी जा सकती है। इस दौरान रक्तदान करने वालों के बीच प्रमाण प्रत्रों का वितरण किया गया। रक्तदान शिविर में कुचाईं, डोरो, अरूवां सहित विभिन्न गांव से पहुचकर रक्तदान किया। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो, मानगोविंद महतो, कन्हैया लाल महतो, दिनेश महतो, अमित महतो उपस्थित थे।
September 7, 2026 11: 32 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
