खरसावां मे पहले रोजे पर मस्जिदों में भीड़, मुस्लिम इलाके गुलजारः तरावीह के लिए सभी इबादतगाहों में उमड़े लोग,
खरसावां
रहमतों की बारिश वाले महीने रमजान मुबारक की शुरुआत शनिवार से हो गई। 30 का चांद नजर आने के बाद मस्जिदों में तरावीह हुई। रविवार को पहला रोजा रखा गया। माहे रमजान की शुरुआत होते ही मुस्लिम इलाको की रौनक बदल गई। तरावीह के बाद पूरी रात मुहल्लों के बाजार गुलजार रहे। मस्जिदों में इबादत के साथ ही सहरी की तैयारी हुई। हर छोटी बड़ी मस्जिदों में भीड़ उमड़ी। ज्यादातर मस्जिदें भरी नजर आईं। सहरी में मुस्लिम मुहल्लों में लाउडस्पीकरों पर कव्वाली सुनाई पड़ी। शहरी जगाने वाले भी निकले। खरसावां के बेसरासाई पुराने में रतजगे सा माहौल रहा। पहले रोजे की रौनक ही अलग सी नजर आई। खरसावां के बहरासाईं मदीना मस्जिद, मस्जिद बिलाल कदमडीहा, गोढपुर और कदमडीहा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में रमजान में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। घरों में महिलाओं ने भी इबादत कर रोजा रखा।
July 23, 2026 5: 05 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
