झारखंड के राज्यपाल के नाम से पेसा कानून जल्द से जल्द लागू करने और ग्राम प्रधानों से संबंधित समस्याओं का समाधान हेतु सीओ को ज्ञापन सौंपा,
Kharsawan खरसावां प्रखंड सभागार में ग्राम प्रधान महासभा अंचल समिति खरसावां की मासिक बैठक प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पतपत मौजा के दिवंगत ग्राम प्रधान स्वर्गीय गुरुमोहन लोहार की देहांत पर दो मिनट का मौन धारण किया गया। बैठक में विगत माह आयोजित की गई। ग्राम प्रधानों का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का समीक्षा भी किया गया। बैठक के उपरांत झारखंड के राज्यपाल के नाम से पेसा कानून जल्द से जल्द लागू करने हेतु एवं ग्राम प्रधानों से संबंधित समस्याओं का समाधान हेतु अंचल अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। बैठक में ग्राम प्रधानों को पेसा कानून से संबंधित जानकारी भी दिया गया। सभी ग्राम प्रधान पेसा कानून लागू कर ग्राम सभा को सशक्त करने का सरकार से मांग किया है। मासिक बैठक में मुख्य रूप से गोमिया बोदरा, खालिद खान, हिमांशु प्रधान, विश्वनाथ वोईपाई, गुरुवारी गागराई,धनेश्वर महतो, तूफान गोप, अनिल बोदरा आदि सम्मानित ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
July 23, 2026 1: 36 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
