कुचाई में प्रखंड पंचायत समिति की समीक्षात्मक
बैठक, विकास योजनाओं का बिंदुवार की गई समीक्षा, अपूर्ण
योजनाओं को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का निर्देश,
kuchai कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में प्रखंड पंचायत समिति की एक समीक्षात्मक बैठक प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में बिजली विभाग, कुर्षि विभाग, शिक्षा विभाग, उधोग विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ विभाग, पशुपालन विभाग, मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही कई दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में साथ ही पंचायत समिति अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं वित्तिय वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 की समीक्षा की गई। अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतू योजना चयन करने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि 15 वीं वित्त आयोग के द्वारा सबकी योजना सबका बिकास अभियान के अंतर्गत वित्तिय वर्ष 2025-26 के लिए पंचायतों के विभिन्न ग्रामों में ग्रामसभा के आयोजन की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन परिवारों को आवास नही मिला है। उनका सर्व का कार्य प्रगति पर है। इसके अनावे मनरेगा के अंतर्गत बागवानी, बिरसा सिंचाई कूप, दीदी बाड़ी योजना, सोख पीट, नाडेप व पोटो हो खेल मैदान निर्माण कार्य की जानकारी दी। अंचल के द्वारा बताया गया कि किसी व्यक्ति की दुर्घटना में मौत होने पर एक लाख की सरकारी सहायता, साप काटने, पानी में डुबने आदि से मौतू होने पर चार लाख की सरकारी सहायता देने, शिक्षा पर बताया गया कि कुचाई के ड्रॉप आउट बच्चों का नामाकंन कराने, वन विभाग के द्वारा बताया गया कि वन जीव के द्वारा किसी की मौत होने पर चार लाख की सरकारी साहयता देने, इसके अलावे कृर्षि विभाग, सहकारिता, आपूर्ति, चिकित्सा, बैक, बाल बिकास परियोजना, पशुपालन विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी, उप प्रमुख सुखदेव सरदार, बीडीओ साधुचरण देवगम, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, सहायक अभियंता गणेश महतो, कोडिनेटर पंकज कुमार, कनिया अभियता सुमीत कवि सहित सभी पंसस, विभिन्न विभागो के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 3: 58 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
