खरसावां में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा 24
फरवरी से 5 मार्च तक, श्रीराम कथा की तैयारी पर बैठक,
खरसावां में नौ दिनों तक रहेगां भक्तिमय माहौल
kharsawan खरसावां पंचायत भवन प्रांगण में आगामी 24 फरवरी से 5 मार्च तक श्री रामकृष्ण कथा कमिटि बेहरासाई खरसावां के द्वारा नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर कथावाचक दीदी दिव्यांशी जी राम कथा सुनायेंगे। इसकी तैयारी को लेकर श्री रामकृष्ण कथा कमिटि बेहरासाई खरसावां की एक बैठक की गई। इस बैठक श्रीराम कथा कार्यक्रम को सफल बनाने की रूप रेखा बनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री रामकृष्ण कथा कमिटि के द्वारा बताया गया कि आगामी 24 फरवरी को प्रात 7 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ कथा प्रारंभ होगा। प्रतिदिन संध्या 5 बजे से संध्या 6 बजे तक भजन संध्या और श्रीराम कथा संध्या 6 बजे से शुरू होकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा। जबकि आगामी 5 मार्च को पूर्णाहुति, हवन एवं प्रसाद वितरण होगा। जबकि संध्या 7 बजे से पृथ्वीराज सिंहदेव के द्वारा भजन संख्या का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर खरसावां के बुद्धिजीवी और धर्म प्रेमियों को अलग-अलग व्यवस्था के नियमित जिम्मेवारी दी गयी है। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा और आकर्षक झांकी के साथ की जायेगी। खरसावां में लगातार नौ दिनों में भक्तिमय माहौल बना रहेगा। इस बैठक में मुख्य रूप से श्री रामकृष्ण कथा कमिटि बेहरासाई खरसावां के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल ज्योतिषी, सचिव अभिलाष ज्योतिषी, कोषाध्यक्ष मदन नापित, सौरव ज्योतिषी, आदर्श मिश्रा, पंकज तिवारी, चंदन महतो, प्रकाश बारिक, बिकाश बारिक, बिकू बारिक, अजय बारिक, महादेव मोडक, सूरज बारिक, संदीप साहू, प्रीतम मोदक, बंटी साहू आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 11: 11 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
