पंचायत उपबंध अधिनियम 1996 के सात शक्तियों की
अधिसूचना जारी करने की मांग पर जिला मानकी-मुंडा संघ का
प्रतिनिधि मंडल ने खरसावां विधायक को सौपा ज्ञापंन,
kharsawan सरायकेला खरसावां पांचवी अनुसूची क्षेत्र मानकी-मुंडा संघ का एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई से मुलाकात कर पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम 1996 की धारा 3. धारा 4, धारा 4(डी), धारा 4 (ओं) और धारा 4(एम) के अनुपालन में अनुसूचित क्षेत्री से क्रमशः स्वशासी जिला परिषद् और निचले स्तर पर आदिवासी ग्राम सभा के स्थापना करने हेतु (कुल सात शक्तियों के साथ) अधिसूचना जारी करने की मांग की गई। साथ ही माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के द्वारा माचिका सं०- 1589/2021 पर निर्गल परमादेश जिसके द्वारा उपयुक्त संसदीय अधिनियम 1996 के प्रावधानों को दो महीना के भीतर लागू करते का निर्देश दिये गए है। साथ ही विधायक से ज्ञापंन में कहा गया है कि अनुसूचित जन जातियो का सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही साथ हमारे जल, जंगल, जमीन और टीएसपी, डीएमएफटी के राशि का उपयोग करने के लिए उपयुक्त संसदीय अधिनियम, 1996 (1996. का अधिनियम संख्या 40) नई दिल्ली, 24 दिसंबर 1996/5 पौष 1918 (शक) का अनुपालन करना सरकार की संवैधानिक बाध्यता है। मानकी-मुंडा संघ ने उपर्युक अधिनियम, 1996 को लागू करने हेतू अभिलम्ब अधिसूचना जारी कराने की मांग की गई। इस दौरान मानकी-मुंडा संघ के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से सोहन लाल कुम्हार, अशोक मानकी, सुखराम मुंडा, राम कृष्ण मुंडारी, गणेश भुमिज, भरत सिंह मुंडा, सुखराम मानकी, मानकी बानरा, राजेश महतो, संतोष कुमार नायक, भरत मुंडा, प्रमेश्वर महतो, मानसिंह मुंडा, राककन बाकिरा, मांगीलाल सुम्बरूई, शम्भू मुंडा, मनोज मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, जृजन सोय, भरत सिंह मुंडा आदि शामिल थे।
September 7, 2026 10: 22 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
