कुचाई में सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम
(कोटपा)-2003 के कार्यान्वयन पर बैठक, शिक्षण संस्थानों के आस-पास
तंबाकू बेचने पर रोक, 100 गज के दायरे में नहीं कर सकते हैं बिक्री,
kuchai कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा)-2003 के कार्यान्वयन पर एक बैठक प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुजीत कुमार मुर्मू की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में प्रखंड के शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित किया गया है। बैठक में बताया गया है कि तंबाकू उत्पाद अधिनियम सीओटीपीए 2003 के अनुसार सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद को बेचने वालों पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि अपने अपने शिक्षण संस्थान में इस सबंध में दीवार लेखन एवं 100 गज के दायरे में किसी भी प्रकार का तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करें।
तंबाकू निषेध को लेकर लगाया जाएगा पोस्टर बैनर
सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के मुख्य गेट पर तंबाकू निषेध को लेकर बैनर पोस्टर भी लगाया जाएगा। इस दौरान लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक महीने में के प्रथम सप्ताह को इस संबंध में प्रतिवेदन देंगे की तंबाकू मुक्त परिसर कितने विद्यालयों को बनाया गया है।
कटेगा चालान, हो सकती है जेल
शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद बेचना कानूनी अपराध घोषित किया गया है। इसका उल्लंघन करने वालों पर चालान कटने के साथ जुर्माना तथा जेल भी हो सकता है। इस टाइप का बैनर पोस्टर भी छपवा कर स्कूल परिसर के आसपास चिपकाना है। ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। बता दें कि इस नियम से कोई भी सरकारी व निजी विद्यालयों के आसपास तंबाकू नहीं भेज पायेगा। शिक्षण संस्थानों के पास ऐसे नशीले पदार्थों की बिक्री पर पहले से बिक्री किए जाने पर प्रतिबंध है, लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा था।
ये थै मौजूद
प्रमुख गुडडी देवी, उप प्रमुख सुखदेव सरदार, बीडीओ साधुचरण देवगम, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुजीत कुमार मुर्मू, पंकज कुमार, विभिन्न विभागो के पदाधिकारी सभी पंसस आदि मौजूद थे।
April 24, 2026 3: 54 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
