खरसावां के पोटोबेडा में खेलकूद प्रतियोगिता-2025 सर्पन्न,
1600 मीटर दौड में तुरी कांडेयांग व हंड़ी फोड में अंजनी दिग्गी प्रथम,
जवानों के साइकिल रेस में माटा चाकी बने विजेता
kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत पोटोबेडा मैदान में नव जागृति संघ पोटोबेडा के द्वारा दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। इस खेलकुद प्रतियोगिता में खेल में बेहतर प्रदर्शन कर विजेता एवं उपविजेता पर रहने वाले प्रतिभाओं को खरसावां विधायक दशरथ गागराई के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं ने खेलकूद में अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों की वाह वाही लूटा। खेलकूद प्रतियोगिता के जवानों के साइकिल रेस माटा चाकी विजेता एवं शंकर बोदरा उपविजेता बने। जबकि लडकियों के हंड़ी फोड में अंजनी दिग्गी विजेता बनी। वही बच्चों के दौड़ में लक्ष्मण स्वाईया व मंजीत सामड, बच्चियों के दौड में शिवानी नायक व अमृता सोय, बच्चों का रिंग रेस में विवेक कुंडिया व सावराम लागुरी, बच्चों का मेढक दौड़ में कुंडिया गागराई व बाभिमा लामाय, बच्चियों का चम्मच दौड में रानी मुंडरी व सोमवारी बोदरा, जवानों के जुता रेस में सावराम लागुरी व गांधी मोहन, बच्चियों के चुका रेस में अमृता सोय व रानी मुंडरी, लडकियों का सुई-धागा रेस में गुरूवारी बोदरा व शिवानी सामड, जवानों का रिले रेस में एसएसआर ग्रुप प्रथम, बड़ी लडकियों के दौड में गुरूवारी बाकिरा व शिवासी सामड, टी-टेन साईकिल रेस में माटा चाकी व दशरथ नायक, जवानों का 100 मीटर दौड़ में रंजीत सोय प्रथम, कबीर नायक द्वितीय व बीरसिंह जामुदा तृतीय, बूडों का दौड में पुडेसेर बोदरा व काटें बोदरा, बूडियों के जेत चाल में जामवी हेम्ब्रम व शानवती हेम्ब्रम, जवानों के 800 मीटर दौड़ में तुरी कांडेयांग व विमो चंदन, झारखंड एक्सप्रेस में पिंटू लेका व आरोही नायक, महिलाओं के चूका रेस में गुरूवारी हेम्ब्रम व शांति बाकिरा, सामान्य ज्ञान रेस में अभिषेक मंडल, , जवानों का 1600 मीटर दौड में तुरी कांडेयांग व विमो चदंन, लडकियों का वेलुन फोड में वोनीमायी बोदरा व रानी मुंडरी, महिलाओं का म्यूजिकल चेयर रेस में क्रांति महतो प्रथम स्थान व सुशीला महतो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, जिप सावित्री बानरा, दशरथ सोय, अर्जुन गोप, कोन्दो कुम्हार, रामलाल महतो, रामरतन महतो, निरंजन दास, विजय लेंका, सिताराम महतो, सुनिल मिश्रा, सूरसिंह जारिका, जगबंधु महतो, जयपाल जारिका, रूपापति नायक, दिनेश मुदुईया, महावीर स्वाई आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 3: 24 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
