खरसावां में नवनिर्मित वीर शहीद निर्मल महतो
स्मारक भवन का विधायक ने किया विधिवत उदघाटन,
kharsawan खरसावां चौक परिसर में नवनिर्मित वीर शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन का विधिवत उदघाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने फीता काट कर किया। इससे पहले विधायक दशरथ गागराई को समाज के लोगों ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद शहीद निर्मल महतो को तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। ज्ञात है कि उक्त भवन का निर्माण विधायक मद योजना से किया गया है। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो का नाम झारखंड के वजूद से जुड़ा है। निर्मल दा हमारी सोच को ऊर्जा प्रदान करते हैं। उनके विचार मूल्य और साहस एवं आदर्श को जिंदा रखना हर झारखंड और खास कर युवाओं को जिम्मेदारी है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, भवेश मिश्रा, श्यामलाल महतो, पंकज महतो, बबलू महतो, धर्मेंद्र महतो, सुभाष चंद्र महतो महावीर महतो, पंडित महतो, रूद्र महतो, जगन्नाथ महतो, प्रशांत महतो, संजय महतो, रमेश महतो, शिवानंद महतो, सागर महतो, सदानंद महतो, आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 11: 08 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
