खरसावां मॉडल स्कूल के आईटी व आईटीएस के
छात्र-छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण, तकनीकों की व्यावहारिक
जानकारी से समृद्ध कराना भ्रमण का उद्देश्य-जीडी महन्त,
kharsawan खरसावां मॉडल स्कूल के वोकेशनल टीचर सतीश सेन प्रधान के मार्गदर्शन में आईटी व आईटीएस इंटर ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खरसावां में सभी छात्र-छात्राओं को अवलोकन करने एवं सीखने का मौका मिला। इन संस्थान में छात्रों ने विद्वान प्रशिक्षकों द्वारा ट्रेड इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक, फिटर, एमएमवी, आईसीटीएसएम आदि तकनीकों का ज्ञान सरलता से प्राप्त किया। मौके पर उपस्थित शिक्षक जीडी महंत ने कहा कि औद्योगिक भ्रमण एक व्यवस्थित और सुनियोजित दौरा है। जिससे संस्थान द्वारा आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य छात्रों को विभिन्न तकनीकों व कंपनियों की व्यावहारिक जानकारी से समृद्ध करना है। प्रत्येक औद्योगिक दौरा छात्रों को कक्षाओं में सीखी गई। सभी प्रबंधन अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप में लागू करने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है। इन औद्योगिक दौरों के आयोजन में एक और उद्देश्य यह है कि हम चाहते हैं कि हमारे छात्रों को वास्तविक औद्योगिक परिदृश्य में काम करने वाले जनशक्ति के मुद्दों और अनुभवों का प्रत्यक्ष अनुभव मिले। प्रमुख व्यक्तियों के साथ बातचीत करके, छात्रों को समाधान भी पता चलता है, जो कई बार पाठ्यपुस्तक पाठ्यक्रम के दायरे से बाहर होता है। इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों की लगन और तन्मयता को देखते ही हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खरसावां के प्रभारी प्राचार्य सहेंद्र सिन्हा, ट्रेनिंग ऑफिसर प्रतीक श्रीवास्तव, ट्रेनिंग ऑफिसर दिग्विजय राय, टीओ मंगल सिंकु, टीओ दीपक डेहरी, टीओ सूर्य देवगन आदि ने सभी छात्र-छात्राओं को अपना अनुभव व ज्ञान देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
March 8, 2026 12: 56 am
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
