खरसावां में लगा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला-2025
स्टॉल में दूर दराज से आये 419 लोगों ने करायी स्वास्थ जांच,
स्वास्थ्य का लाभ जन-जन तक पहुंचाना उदेश्य-बीडीओ
kharsawan झारखंड सरकार के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के तहत खरसावां सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के द्वारा पथ निरीक्षण भवन में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला-2025 का आयोजन किया गया। यहां स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी लोगों को दी गई। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि खरसावां प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिकंू, सांसद प्रतिनिधि प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव, जिप कालीचरण बानरा, डीएमओ चन्द्रावती बोईपाई, मुखिया सुनिता तापे, व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विरांगणा सिंकू आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस शिविर में विभिन्न गांवो से पहुचे 419 लोगों की स्वास्थ जांच की गई। साथ निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है। अच्छा स्वास्थ हमारी सबसे बड़ी संपर्ति है। इसलिए इसे बचा कर रखना बहुत ही आवश्यकता है। सरकार स्वास्थ के प्रति बहुत ही गंभीर है और धरातल पर योजनाओं एवं सुविधाओ को उतारने का कार्य कर रही है। सरकार गंभीर बीमा एवं असाध्याय बीमारियों के लिए भी अलग से सुविधा दे रही है। उन्होने कहा कि सरकार स्वास्थ सुविधाएं धरातल पर पहुचा रही है। वही श्री जामुदा ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति हम सभी को सजग रहना चाहिए। सतर्कता हमें निरोग काया प्रदान करती है। समाज का हर व्यक्ति जब स्वस्थ होगा तभी देश में खुशहाली आयेगी। यही कारण है कि सरकार सभी के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है और चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर बनाने का लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही सभी ने स्वास्थ्य मेले में लगे विभिन्न स्टॉल का अवलोकन कर जानकारी लीं। इस दौरान उपस्थित लाभुकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई एवं दवा उपलब्ध कराया गया। जिसमें स्वास्थ्य जांच के दौरान शिशु रोग, किशोरी स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य, नेत्र रोग, दंत रोग, टीबी, कुष्ठ, मलेरिया, डायबिटीज, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग आदि विभिन्न रोगों की जांच की गई। विशेषकर इस मेले में एलिपैथिक, होमियोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं योग से संबंधित स्टॉल के अलावे विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। वही फाइलेरिया के 10 मरीजो में एमएमडीपी किट का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिकंू, सांसद प्रतिनिधि प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव, जिप कालीचरण बानरा, डीएमओ चन्द्रावती बोईपाई, मुखिया सुनिता तापे, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विरांगणा सिंकू, बीपीओ आतेश कुमार सहित विकित्सक व आदि स्वास्थकर्ती उपस्थित थे।
September 7, 2026 9: 45 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
