जिले के संविदा कमियों को नहीं मिला आठ माह से वेतन,
कर्मियों का दर्द पाई पाई के लिये तरस रहें हैं कंप्यूटर ऑपरेटर
saraikella kharsawan झारखंड में बाह्यश्र राइडर नामक कंपनी से बहाल कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य कार्यों के लिए बहाल संविदा कर्मियों को गत आठ माह से वेतन नहीं मिली है। जिससे सराकेला खरसावां जिला के अतर्गत कार्यरत 49 संविदा कर्मियो केे जीवन यापन कर्ज उधार के माध्यम खींचा जा रहा है। इस समस्या से जूझ रहे कर्मियों ने बताया कि उन्हें जुलाई 2022 में बहाल ते किया गया। पर दर्द यही है कि उन्हें आज तक किसी भी पर्व त्यौहार में समय पर पैसा नहीं मिला है। हाल के दिनों में जून 2024 से अब तक आठ महीने से सैलेरी मिलने की टकटकी लगी है। उन्हें बच्चों के स्कूल फीस से लेकर छोटी मोटी त्यौहार भी कर्ज लेकर मनाना पड़ता है । उन्होंने कहा कि एक ओर झारखंड सरकार फ्री में 2500 रुपये हर महीने महिलाओं को पैसा भेज रही है। वहीं सरकार राइडर कंपनी पर चाबुक ढीली रख उनके कई माह के वेतन को अवरुद्ध करने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रति कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन 14800 निर्धारित किया गया है। पर इसमें पीएफ के नाम पर कटौती कर मात्र 13000 रुपये ही दिये जाते हैं। किन्तु वर्ष 2023 से अब तक प्रति कर्मी 1800 रुपये पीएफ के नाम पर काटी गई। राशि उनके नाम जमा है कि नहीं। इसका विवरण भी उन्हें नहीं दिया गया है। इस कंपनी के अधीन बहाल झाडूकस, रात्रि प्रहरी, जीप चालक व अन्य कर्मी की भी हालात बदत्तर बनी है। उन्होंने राज्य सरकार से उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर अविलंब समाधान कराने का आग्रह किया है। कंपनी से पूछे जाने पर उनका काम हो जाने का ही हमेशा आश्वासन मिलता रहा है।
July 24, 2026 12: 19 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
