कुचाई में उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत
794 में से 630 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण, स्कूली
बच्चो में शिक्षा के प्रति ललक पैदा करने उदेश्य-बीईईओ
kuchai कुचाई के आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत बुधवार को सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। कुचाई प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा आदि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वही सत्र 2024-25 वर्ग अष्टम में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक के 794 में से 630 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मौके पर श्री कुमार ने कहा कि छात्रों के अध्ययन क्षमता बढ़ाने और इसे सुगम बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने साइकिल वितरण योजना लायी है। स्कूली छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति ललक पैदा करने, एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और बच्चे सुगमता से अपने घर से विद्यालय तक पहुंच सकें। इस उद्देश्य से सरकार की ओर से लायी यह योजना काफी कारगर साबित हो रहा है। लाभान्विंत बच्चों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करने को कहा, ताकि शिक्षा के स्तर में इजाफा हो सके। साइकिल मिलने से सभी छात्र-छात्राएं बहुत ही खुश हुईं। नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहने और लगनशीलता के साथ पठन पाठन करने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, बीईईओ संजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ माडी, लेखापाल कृष्ण राज मोहन, तिलक प्रसाद महतो, अरविन्द सिंह, कुशल सिंह सोय, मिहिर कुमार दास सहित काफी संख्या में शिक्षक व छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
July 23, 2026 5: 19 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
