खरसावां के शक्तिपीठ मां आकर्षिणी परिसर पर पूजा व मेला संचालन समिति की हुई बैठक, माता शक्तिपीठ पर श्रद्धालुओं के लिए पूजा अर्चना व दर्शन 11 और 12 जनवरी को रहेगा निषेध,
Kharsawan सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत खरसावां के चिल्कु में स्थित मां आकर्षिणी शक्ति पीठ पर पूजा व मेला संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य पुजारी आदरणीय नारायण सरदार के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें कई अहम प्रस्ताव पारित करते हुए मेला को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहमति बनी। पिछले बैठक के निर्णय के अनुसार जिला उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी को मौखिक बातचीत कर ज्ञापन सौंपा गया है। मुख्य पुजारी नारायण सरदार ने आदेश देते हुए कहा कि आगामी 13 जनवरी 2025 को बुरू माघे पर्व का आयोजन माता के शक्तिपीठ पर आयोजित होगी। जिसके कारण माता शक्तिपीठ पर श्रद्धालुओं के लिए पूजा अर्चना व दर्शन 11 और 12 जनवरी को निषेध रहेगी। 13 को बुरु माघे, 14 को मकर संक्रांति, 15 को आखान यात्रा शुरू होगी जो महिना भर चलेगी। जहाँ हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचेगे। वहीं शौचालय एवं नल को दुरुस्त करते हुए पानी की व्यवस्था सुगमतापूर्वक करने की बात कही गई। आखान यात्रा हेतु अतिथियों को आमंत्रण पत्र बांटने के लिए सदस्यों की मंडली का निर्माण किया गया। उन्हें निर्देशित करते हुए बताया गया कि क्षेत्र के समस्त बुद्धिजीवी, समाजसेवी, राजनेताओं एवं अधिकारियों को आमंत्रण पत्र देकर आखान यात्रा में पहुंचने का अनुरोध किया जाए। पूजा एवं मेला परिसर में लगे सभी स्ट्रीट लाइट की मरम्मती हेतु उपायुक्त को लिखित सूचना देने की भी बात की गई। आज मां आकर्षिणी शक्तिपीठ एक पिकनिक स्थल के रूप में भी लोगों को लुभाने का कार्य कर रही है । इसी उद्देश्य से माह दिसंबर एवं जनवरी में काफी दूर दराज से लोग माता के शक्तिपीठ पर शीश झुकाने एवं नव वर्ष की खुशियां पिकनिक के रूप में मनाने के लिए निरंतर आते रहते हैं। उन्हें निर्देशित करते हुए आदेश पारित किया गया है कि उनके द्वारा उपयोग में लाए गए जूठी पत्तल, ग्लास एवं अन्य सामग्री को यत्र तत्र ना फेंक कर मेला समिति के द्वारा प्रतिनियुक्त किए गए सफाई कर्मियों को सहयोग राशि देकर साफ कराया जाय। ताकि माता के परिसर को स्वच्छ रखने में मदद मिले। माता के दरबार में साफ सफाई का कार्य अंतिम चरण पर है। मेला परिसर की सफाई इस सप्ताह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी एवं रंग रंगोन कार्य भी पूरा कर लेने का निर्णय लिया गया। स्वच्छता का ख्याल रखते हुए सबों से अपील किया गया है, कि सभी कूड़ेदान का उपयोग करते हुए सफाई पर विशेष ध्यान देंगे। मेले परिसर के सभी दुकानदारों को भी निर्देशित किया गया है कि वें कदापि कचरे को ना फैलनें दें, उनका निपटान कूड़ेदान में ही करवायें। प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीयों से मिलकर आवेदन देने एवं सहयोग करने के लिए टीम नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से रामजी सिंहदेव, जयसिंह सरदार, मोहनलाल हेम्ब्रम, शिवशंकर हेम्ब्रम, गोविंद सरदार, नंदलाल नायक, मनोज सोय, राजाराम महतो, डॉ जगदीश महतो, हेमसागर प्रधान, देवीदत्त प्रधान, कमलेश मुंडारी, राकेश महतो, मृत्युंजय सिंहदेव, शंभू मंडल, प्रवीर सिंहदेव, उदित सिंहदेव, मिहिर गांगुली, खिरोद सरदार, लखनलाल महतो, शत्रुघ्न सरदार, संजय प्रधान मंगल सिंह हेंब्रम, गोपाल लोहार, राजेश सरदार, विष्कान्त प्रधान, मनोज कुमार सोय, समेत काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे।
June 8, 2026 7: 32 pm
Breaking
- *उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, पेयजल योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश…* *ड्राई जोन में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, बंद योजनाओं को पुनः संचालित करने एवं पेयजल परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर…*
- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में डीसीसी एवं डीएलआरसी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर…*
- उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों की आय वृद्धि एवं प्रत्यक्ष विपणन को मिलेगा बढ़ावा…*
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
