जेएलकेएम ने खरसावां के शहीदों को दी श्रद्वाजंलि,
खरसावां गोली कांड का सपना आज भी अधूरा है-जयराम,
kharsawan खरसावां में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि खरसावां गोली कांड का सपना आज भी अधूरा है। जिस उम्मीद के साथ झारखंड के लोगों ने शहादत दिया है। वह उम्मीद अधूरा है। शहादत का मतलब है सुशासन की व्यवस्था, सुशासन व्यवस्था का मतलब हमारी पारंपरिक व्यवस्थाएं है। उन्होंने कहा कि कोल्हान में अक्सर देखते हैं कि जिस प्रकार की समस्या सामने आती है। उसे दमन किया जाता है। यह लड़ाई हक और अधिकार की लड़ाई है। श्री महतो ने कहा कि पेसा कानून मजबूत पेसा कानून जमीनी स्तर पर क्रियावरण होने पर आदिवासी रीति रिवाज का अनुपालन होगा। सीएनटी एक्ट आदिवासियों की जमीन का सुरक्षा कवच है। लेकिन डैम के निर्माण मैं उनकी जमीन को अधिग्रहण कर सीएनटी एक्ट एसपीटी एक्ट का उल्लंघन किया गया। विस्थापितो के अधिकारों का हनन किया गया है। अगर सरकार चरणबद्व तरीके से कार्य करेगी तो अग्रेशन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। खरसावां के शहीदों को श्रद्वाजंलि देने वालों में मुख्य रूप से तरूण महतो, प्रेम माडी, देवेन्द्रनाथ महतो, गोपेश महतो, पाडुराम हाईबुरू, नवीन महतो, करण महतो, बेवी देवी, बिंदेश्वर महतो, संदीप कुमार महतो आदि शामिल थे।
April 24, 2026 4: 37 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
