खरसावां के बुरूडीह रेलवे ओवरब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइट
बनी शोभा की वस्तु, रेलवे ओवरब्रिज में अंधेरा रहने से बनी रहती सड़क दुर्घटना की आशंका, स्ट्रीट लाइट को चालू करनेे की मांग,
Kharsawan
चक्रधरपुर रेल मंडल के माहलीमुरूप-राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के बुरूडीह रेलवे फाटक पर 44 करोड की लागत से झारखंड सरकार व रेलवे के द्वारा नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज को एक साल पहले ही जनता को समर्पित कर दिया गया है। लेकिन रेलवे ओवरब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइट शोभी की वस्तु बनकर रह गई है। जबकि ब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइटों का आज तक बिजली कनेक्शन नहीं किया गया है। इस कारण ब्रिज पर रात को अंधेरा छाया रहता है। इस कारण ब्रिज पर रात को अंधेरा छाया रहता है। लगभग 70 फुट ऊंचे रेलवे ओवरब्रिज पर अंधेरा रहने से सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। लगभग एक साल बीतने के बाद भी रेलवे ओवरब्रिज से जुड़े अधिकारी स्ट्रीट लाइट को चालू करने का काम नहीं कर रहे हैं। अंधेरे में वाहनों का नियंत्रण मुश्किल हो जाता है और दुर्घटना होने का भय बना रहता है। रेलवे ओवर ब्रिज पर काफी संख्या में स्ट्रीट लाइट लगी हुई जो सभी बंद हैं। खरसावां व कुचाई क्षेत्र से सरायकेला पहुंचने का यही एक मात्र मार्ग है जिससे बड़े वाहन जा सकते हैं। ऐसे में ब्रिज के ऊपर से ही बड़े वाहन निकलते हैं। खरसावां के लोगों ने ओवरब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइट को चालू करवाने की मांग की है। बता दे कि खरसावां के बुरूडीह रेलवे ओवरब्रिज का विधिवत उदघाटन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत 26 फरवरी 2024 को भारत सरकार के जनजातिय कार्य सह कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई के उपस्थिति में किया गया था। बुरूडीह रेलवे ओवरबिज की लम्बाई 9.47 मीटर है। जबकि ओवरबिज की चौडाई 8 मीटर है। बुरूडीह रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य में कुल मुख्या 25 पिलर बना है। इसके अलावे 2 दिवाल वाला पीलर बना है।
September 7, 2026 7: 44 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
