खरसावां-कुचाई शीतलहरी व हवाओं ने बढ़ाई लोगों
की मुश्किलें, कड़ाके की ठंड में ठिठुर रही जिदगी, अलाव की
नहीं है व्यवस्था, आमलोगों में गहरी नाराजगी,
Kharsawan& Kuchai खरसावां-कुचाई में पड़ रही कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड जारी है। शीतलहरी हवा के साथ जिदगी ठिठुर रही है। ठंड से बेहाल हुए लोग किसी तरह बचने का प्रयास कर रहे हैं। आम आदमी, गरीब-गुरबा घास-भूषा आदि जलाकर आग की गर्माहट के साथ अपनी जिदगी बचाने में लगे हैं। सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त के आदेश के बावजूद खरसावां-कुचाई में प्रशासनिक स्तर पर अब तक अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। अंचल प्रशासन भी इस ओर से उदासीन है। आमलोगों में इसको लेकर गहरी नाराजगी है। बढ़ती ठंड ने अब लोगों का घर से बाहर निकलना तक दूभर कर दिया है। दिन में जहां कनकनी के कारण लोगों को काम करने में दिक्कत हो रही है। वहीं रात के वक्त शीतलहर चलने से लोगों को हड्डियां गलाने वाली सर्दी का एहसास हो रहा है। ठंडी हवा चलने से लोग घरों में दूबकने को मजबूर हो गए। गुरूवार को सुबह से आसमान में कोहरा छाया रहा। इस दौरान तेज गति से हवा भी बहती रही। जिसके चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। आज खरसावां-कुचाई का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। जो देर रात 12 डिग्री सेल्सियस घटकर 13 डिग्री सेल्सियस हो गया है। जिसके कारण दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। सबसे ज्यादा इस ठंड से बुजुर्ग और छोटे बच्चे परेशान हैं। कनकनी से परेशान लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। ठंड के कारण सड़कों पर भी आवाजाही कम रही। कोहरे की चादर के कारण वाहन चालकों को कई परेशानी उठाना पड़ा। गांव हो या शहरी क्षेत्र तरफ लोगों ने स्वंय जगह-जगह अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे है।
हड्डियां गलाने वाली ठंड
खरसावां-कुचाई में हड्डियां गलाने वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है। लोग जंगह-जगह चौक-चौहारों में लोग अपनी-अपनी दुकानों से बेकार हुए कार्टून एवं प्लास्टिकों को जलाकर कीसी तरह ठंड से राहत पा रहें है। खरसावां-कुचाई में ठंड का आलम यह है कि लोग घरो से बहार नही निकल रहे है। साथ ही लोग गर्म कपड़ों से लदे नजर आ रहे हैं। लेकिन हड्डियों को कंपा देनेवाली ठंडी हवाओं के आगे गर्म कपड़े भी बेअसर हो जा रहे हैं। वहीं शाम होते ही बच्चे और बूढ़े घरों में दुबक जा रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने तो सुबह की सैर भी कुछ दिनों के लिए टाल दी है।
प्रशासनिक स्तर पर अलाव व्यवस्था की मांग
खरसावां-कुचाई के चौक-चौराहे में अलाव जलाने की मांग तेज हो उठी है। बाजार आए लोग चाय-नाश्ते की दुकान पर भट्ठी के समीप खड़े होकर ठंड से बचने का उपाय तलाशते हैं। इसको लेकर कई बार उन्हें झिड़कियां सुननी पड़ती है। अथवा चाय-नाश्ता करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासनिक स्तर पर चौक-चौराहे में अलाव व्यवस्था करने की मांग की।
उपायुक्त ने अलाव व्यवस्था का दिया निर्देश
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त का कार्यालय सरायकेला-खरसावां के गोपनीय शाखा के द्वारा आदेश दिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंभीर शीतलहरी एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए मुख्य चौक-चौराहों, बाजार, बस अड्डों के पास अलाव जलाकर लोगों को ठंड से राहत देने का कार्य किया जाना आवश्यक है। उक्त के आलोक में सभी अंचल अधिकारी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अलाव जलाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है।
गुरूवार से चौक-चौराहों अलाव व्यवस्था होगा-सीओ
खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू ने कहा कि गुरूवार शाम से चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खरसावां के तलसाई चौक, खरसावां चांदनी चौक, बारा चौक सहित आदि जगहों पर अलाव जलाया जाएगा।
November 15, 2026 4: 06 am
Breaking
- कुचाई के दलभंगा मे बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत-नरसिंह मुंडा,
- कुचाई के दलभंगा मे बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत-नरसिंह मुंडा,
- विधानसभा स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कृष्णापुर विद्यालय का दबदबा, क्विज में तनिष्क कुमार सिंहदेव ने हासिल किया प्रथम स्थान, निबंध में मौसमी महतो बनीं विजेता; महिमा चाकी भी टॉप-10 में शामिल,
- विधानसभा स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कृष्णापुर विद्यालय का दबदबा, क्विज में तनिष्क कुमार सिंहदेव ने हासिल किया प्रथम स्थान, निबंध में मौसमी महतो बनीं विजेता; महिमा चाकी भी टॉप-10 में शामिल,
- खरसावां के सांडेबुरू मे बाल दिवस पर ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा* विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित,
- खरसावां के पदमपुर काली मेला पहुंचे विधायक दशरथ गागराई, मां काली के दरबार में टेका माथा,क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की,
- खरना के साथ महापर्व छठ का निर्जला व्रत शुरू व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जल व्रत प्रारंभ
- खरसावां के आस्था व श्रद्वा के प्रतीक प्रर्सिद्व पदमपुर काली मेला में विभिन्न क्षेत्रो से पहुचकर लगभग एक लाख भक्तों ने की मां काली की पूजा-अर्चना
